Move to Jagran APP

दिल्‍ली तरह बनेंगे पंजाब के सरकारी Hospitals, सभी 22 सिविल अस्‍पताल होंगे अपग्रेड

पंजाब सरकार राज्‍य में सरकारी अस्‍पतालों को सभी स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाओं से लैस करेगी। राज्‍य सरकार ने 22 सिविल अस्‍पतालों को 30 जून तक अपग्रेड करने का फैसला किया है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Thu, 06 Feb 2020 05:26 PM (IST)Updated: Thu, 06 Feb 2020 05:26 PM (IST)
दिल्‍ली तरह बनेंगे पंजाब के सरकारी Hospitals, सभी 22 सिविल अस्‍पताल होंगे अपग्रेड
दिल्‍ली तरह बनेंगे पंजाब के सरकारी Hospitals, सभी 22 सिविल अस्‍पताल होंगे अपग्रेड

फरीदकोट, [प्रदीप कुमार सिंह]। दिल्ली की तर्ज पर पंजाब सरकार ने भी राज्‍य में सरकारी अस्‍पतालों को सभी स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाओं से लैस करने का फैसला किया है। इसके साथ ही राज्‍य के सभी 22 सिविल अस्‍पतालों को अपग्रेड किया जाएगा। इसके लिए सभी सिविल सर्जनों को आदेश जारी कर दिया गया है। इसके लिए इस वर्ष 30 जून तक की तिथि तय की गई है। इसके बाद इन अस्‍पतालों में सिटी स्‍कैन, लैब, ईसीजी की सुविधााएं सप्‍ताह में सभी दिन और 24 घंटे मिलेंगी।

loksabha election banner

30 जून तक सभी 22 जिला सिविल अस्पतालों के अपग्रेडेशन के लिए सेहत विभाग ने मांगी सूची

जिला मुख्यालयों पर स्थित सिविल अस्पतालों को पूरी तरह से अपग्रेड करने के साथ ही इनको आधुनिक तकनीकों व मशीनरी से लैस किया जाएगा। किए जाने के लक्ष्य सभी

सिविल सर्जनों को मिला है।

पंजाब हेल्थ कारपोरेशन के एमडी और स्‍वास्‍थ्‍य सचिव मनवेश सिंह सिद्​दू ने प्रदेश के सभी सिविल सर्जनों को जारी किए गए आदेश के तहत सिविल अस्पतालों के अपग्रेडेशन के‍ लिए सभी कार्यों व मशीनों की सूची मांगी है। इसकी पुष्टि फरीदकोट के सिविल सर्जन डॉ राजिंदर कुमार ने भी की है।

सप्‍ताह में सात दिन 24 घंटे लैब व ईसीजी, सीटी स्कैन जैसी सुविधाएं होंगी उपलब्ध

सिविल सर्जन डॉ राजिंदर कुमार ने बताया कि फरीदकोट सिविल अस्पताल में सीटी स्कैन, ब्लड बैंक व अन्य सुविधाओं की 24 घंटे उपलब्‍धता सुनिश्चित की जाएगी। फिलहाल ये सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। इसके साथ ही लैब व ईसीजी सुविधाओं को सप्ताह के सभी दिन चौबीसों घंटे काम करने के लिए तैयार किया जा रहा है।

उन्‍होंने बताया कि इसके साथ ही प्राइमरी ट्रामा केयर अपग्रेड करने के साथ ही एक क्लिक पर सश्रुत कार्यक्रम के तहत लैब, ओपीडी, एमरजेंसी, इनडोर हेल्‍थ केयर व ओपीडी की सूचनाएं उपलब्ध होंगी। इसके लिए सेंट्रलाइज कंप्यूटरीकरण का काम अंतिम चरण में है और यह कार्य 31 मार्च तक पूरी हो जाएगा। उन्होंने बताया कि 30 जून तक सिविल अस्पताल पूरी तरह से हाईटेक हो जाएगा और यहां मरीजों को सभी सेहत सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

बता दें कि अब तक लैब व ईसीजी वर्किंग ऑवर में ही काम करते थे, जिससे बहुत से मरीजों को जांच करवाने के लिए परेशानी होती थी। कई बार उन्हें निजी अस्पताल का रुख करना पड़ता था, लेकिन अब इनके सप्ताह में

चौबीसों घंटे काम करने से उनकी परेशानी दूर होगी। सिविल सर्जन ने बताया कि सिविल अस्पताल के अपग्रेडेशन के लिए जो भी जानकारी विभाग द्वारा मांगी गई है उसे भेजा जा रहा है।

माना जा रहा है कि पंजाब की कैप्‍टन अमरिंदर सिंह सरकार का यह कदम वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा के मद्देनजर उठा रही है। राज्‍य सरकार पंजाब में सेहत सेवाओं को चुस्त-दुरूस्त कर इसे वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में अपनी बड़ी उपलब्धि के तौर पर भुनाएगी। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि आम आदमी पार्टी दिल्‍ली विधानसभा चुनाव के बाद पंजाब पर अपना ध्‍यान लगाएगी। वह दिल्‍ली में अस्‍पतालों की हालत को पंजाब में मुद्दा बना सकती है। आम आदमी पार्टी प्रदेश की कांग्रेस सरकार को सरकारी अस्‍पतालों की हालत और राज्‍य में स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं पर घेरने की कोशिश करती रही है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

यह भी पढ़ें: कांस्टेबल पति ने बाल काट व मुंह काला कर पत्‍नी को गांव में घुमाया, सौतन लाने का किया था विरोध

यह भी पढ़ें: कपूरथला रेल कोच फैक्‍टरी को बड़ा इनाम, यूनीफे से मिलेगा IRIS सर्टिफिकेट


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.