Move to Jagran APP

बेहतर शिक्षा देन के लिए स्वामी विवेकानंद ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट सम्मानित

स्वामी विवेकानंद ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूटस को वीरवार को सम्मानित किय ागया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 07 Jan 2021 10:41 PM (IST)Updated: Thu, 07 Jan 2021 10:41 PM (IST)
बेहतर शिक्षा देन के लिए स्वामी विवेकानंद ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट सम्मानित
बेहतर शिक्षा देन के लिए स्वामी विवेकानंद ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट सम्मानित

संवाद सूत्र,जैतो, फरीदकोट : स्वामी विवेकानंद ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूटस को वीरवार को पंजाब के अन-एडड कालेजिस एसोसिएशन (पीयूसीके) द्वारा उसके छठे स्थापना दिवस पर शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर योगदान देने के लिए सम्मानित किया गया। महिदर सिंह केपी, माननीय अध्यक्ष, पंजाब स्टेट बोर्ड आफ टेक्निकल एजुकेशन एंड इंडस्ट्रियल ट्रेनिग इस अवसर पर मुख्य अतिथि थे। डा अंशु कटारिया, अध्यक्ष पूका और अध्यक्ष, आर्यस ग्रुप आफ कालेजिस ने छठे स्थापना दिवस की अध्यक्षता की। उनके साथ अमित शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष (पीयूसीके) सतनाम सिंह संधू, चीफ पैटर्न, संयुक्त एसोसिएशन आफ कालेजिज और जगजीत सिंह, अध्यक्ष (जैक) उपस्थित थे। यह पुरस्कार अश्विनी कुमार गर्ग चेयरमैन और अशोक कुमार गर्ग अध्यक्ष स्वामी विवेकानंद ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट्स द्वारा प्राप्त किया गया। डाक्टर अंशु कटारिया ने स्वामी विवेकानंद ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट्स को शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए बधाई दी। उन्होंने गत पांच वर्षों में लगातार समर्थन के लिए स्वामी विवेकानंद ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट्स को भी धन्यवाद दिया। पुरस्कार प्राप्त करने के उपरांत अश्विनी कुमार गर्ग अध्यक्ष तथा अशोक कुमार गर्ग अध्यक्ष ने पुका एसोसिएशन का धन्यवाद करते कहा कि हमारा ध्यान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने पर है और हम आसपास के जिलों और लोगों की सेवा करने के लिए काम कर रहे हैं।

loksabha election banner

इस अवसर पर नामवर विद्वान रशपाल सिंह धालीवाल सीजीसी लंडरा, झंझेरी गुरकीरत सिंह गुलजार ग्रुप लुधियाना जीसी, झांझरी, गुरकीरत सिंह गुलजार ग्रुप लुधियाना, राघव महाजन, गोल्डन ग्रुप गुरदासपुर, राजेश गर्ग भारत ग्रुप, मानसा, राजीव गुलाटी एलजीसी लुधियाना, नलिनी चोपड़ा, केजे समूह पटियाला, डा. डीजे सिंह विद्या ज्योति ग्रुप लालरू, डा. साहिल मित्तल, मीरा ग्रुप, अबोहर, विभव मित्तल, डॉल्फिन ग्रुप, चुन्नी कलां के अलावा मनजीत सिंह संरक्षक, ज्वाइंट एसोसिएशन आफ कालेजिस और हरजिदर सिंह धनोआ सचिव आफ ज्वाइंट एसोसिएशन आफ कालेजिज भी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.