किसानों ने बारिश से बर्बाद हुए धान का मांगा मुआवजा
कीर्ति किसान यूनियन की ओर से बारिश से बर्बाद हुई हजारों एकड़ धान की विशेष गिरदावरी कर मुआवजा देने की मांग करते हुए संघर्ष की चेतावनी दी गई है।
By JagranEdited By: Published: Thu, 10 Sep 2020 05:32 PM (IST)Updated: Thu, 10 Sep 2020 05:32 PM (IST)
संवाद सहयोगी, फरीदकोट : कीर्ति किसान यूनियन की ओर से बारिश से बर्बाद हुई हजारों एकड़ धान की विशेष गिरदावरी कर मुआवजा देने की मांग करते हुए संघर्ष की चेतावनी दी गई है। यूनियन के सूबा उप प्रधान रजिंदर सिंह दीप सिंह वाला व ब्लॉक प्रधान गुरजोत डोड ने कहा कि सादिक इलाके के दर्जनों गावों की हजारों एकड़ धान की फसल बारिश से बर्बाद हो चुकी है, लेकिन कोई भी प्रशासनिक अधिकारी किसानों की सार लेने नहीं पहुंचा और न ही फरीदकोट के विधायक ने कुछ किया।
उन्होंने मांग की कि यदि वाटर रिचार्ज प्वाइंट बनाए जाएं तो जहां का जलस्तर बढ़ेगा वहीं फसलों की बर्बादी रुकेगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें