मुफ्त बस यात्रा की सुविधा प्रशंसनीय कदम
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह के नेतृत्व में पंजाब सरकार की ओर स महिलाओं को मुफ्त बस पास की सुविधा दी गई है।
जागरण संवाददाता, फरीदकोट
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। राज्य में महिलाओं के लिए सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा महिलाओं के अलावा समाज के विभिन्न वर्गों की ओर से स्वागत किया जा रहा है। पंजाब सरकार द्वारा महिलाओं के कल्याण और सुविधा के लिए शुरू की गई, जिससे महिलाओं व लड़कियों को लाभ मिलेगा।
फरीदकोट पीआरटीसी, पंजाब रोडवेज पनबस आदि सहित विभिन्न सरकारी बसें, विभिन्न स्थानों से महिलाओं व युवतियां निशुल्क आवागमन करा रही है। मुफ्त बस यात्रा का आनंद ले रहे अमनदीप कौर, जसविदर कौंर ने कहा कि वह महिलाओं के कल्याण के लिए पंजाब सरकार के फैसले का स्वागत करते हैं, इससे उन लोगों को बड़ी सुविधा मिली है। अमनदीप ने बताया कि कि वह शुक्रवार को लुधियाना में अपनी बेटी से मिलने जा रही थी और पीआरटीसी की बस में कंडक्टर द्वारा उसका आधार कार्ड चेक किया गया और उसे टिकट दे दिया, लेकिन कोई पैसा नहीं लिया।
फरीदकोट से अमृतसर की यात्रा कर रही नवनीत कौर ने महिलाओं, लड़कियों को मुफ्त बस यात्रा की पेशकश का स्वागत किया। पीआरटीसी फरीदकोट के अधिकारियों ने बताया कि पीआरटीसी, पंजाब रोडवेज और पनबस की बसों में फरीदकोट से महिला, लड़कियां आकर अलग-अलग स्टेशनों पर जा रही हैं, और सरकार इन बसों में सफर करने वाली महिलाओं, लड़कियों से कोई किराया नहीं वसूल रही है, बल्कि उनकी पहचान के कागजात देखकर उन्हें मुफ्त टिकट मुहैया करा रही है। उन्होंने कहा कि भविष्य में महिलाओं, लड़कियों और लड़कियों को सरकारी बसों में सफर करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।