Move to Jagran APP

किसानों ने भाजपा की राज्य सचिव के घर आगे हरियाणा के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

दिल्ली में 26 नवंबर को प्रस्तावित किसानों के आंदोलन से पहले हरियाणा सरकार ने सीमा सील कर दी है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 25 Nov 2020 07:30 AM (IST)Updated: Wed, 25 Nov 2020 07:30 AM (IST)
किसानों ने भाजपा की राज्य सचिव के घर आगे हरियाणा के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका
किसानों ने भाजपा की राज्य सचिव के घर आगे हरियाणा के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

संवाद सहयोगी, कोटकपूरा

loksabha election banner

दिल्ली में 26 नवंबर को प्रस्तावित किसानों के आंदोलन से पहले हरियाणा में किसान नेताओं को हिरासत में लिया गया। 24 नवंबर को सुबह तड़के राज्य के अलग-अलग जगहों से बड़े पैमाने पर किसान नेताओं की गिरफ्तारियां हुईं और लगभग एक दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया।

इसके चलते पंजाब के किसान गुस्से में आ गए और आज धरने के 55वें दिन कोटकपूरा में बीजेपी की प्रदेश सचिव सुनीता गर्ग के घर आगे बीकेयू एकता उग्राहां की तरफ से भोला शर्मा जैतो की अगुवाई में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का पुतला फूंका गया।

किसान नेता भोला शर्मा जैतो, बसंत सिंह खालसा और तारा सिंह रोड़ी कपूरा ने बताया कि ये गिरफ्तारियां प्रदर्शनकारी किसानों को डराने के लिए की गई हैं। हरियाणा सरकार केंद्र की भाजपा सरकार के इशारे पर आंदोलन को दबाने की कोशिश कर रही है लेकिन वे पीछे नहीं हटेंगे और 26-27 नवंबर को दिल्ली का किसी भी कीमत पर घेराव करेंगे। इसके लिए किसान एकजुट हैं।

उन्होंने बताया कि देश भर में 400 से अधिक कृषि संगठनों ने 26-27 नवंबर, 2020 को दिल्ली घेराव का फैसला किया है। इस मार्च के लिए पंजाब और हरियाणा में बड़े इंतजाम किए जा रहे हैं।दिल्ली में दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने इन किसानों का समर्थन देते हुए लंगर की भी व्यवस्था की है।

हरियाणा में भाजपा की मनोहर लाल खट्टर की सरकार है, जो इस विरोध को दबाने की तैयारी कर रही है। जिसके चलते आज यह पुतला फूंक प्रदर्शन किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.