सभी सेवाएं जरूरतमंदों तक पहुंचाने की हिदायत
कोटकपूरा सिविल अस्पताल का सोमवार को औचक निरीक्षण सिविल सर्जन ने किया।
जागरण संवाददाता, कोटकपूरा
कोटकपूरा सिविल अस्पताल का सोमवार को औचक निरीक्षण सिविल सर्जन डाक्टर संजय कपूर द्वारा किया गया। उन्होंने डाक्टर्स की कार्यप्रणाली की जांच करने के साथ इमरजेंसी सेवाओं का जायजा लेने के साथ मरीजों से भी बात की।
डाक्टर कपूर ने बताया कि सरकारी अस्पताल आने वाले सभी मरीजों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं व सेवाओं का लाभ मिलना चाहिए। अस्पताल आने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। सभी डाक्टर व अधिकारी अस्पताल समय से आए और मानवता की सेवा भावना से काम करे, ताकि लोग यहां से ठीक होने के साथ ही एक सकारात्मक नजरिया लेकर वापस घर जाए।
इस दौरान उन्होंने अस्पताल में आने वाले मरीजों से भी बातचीत की, और अस्पताल द्वारा मिल रही सुविधाओं पर भी बात की, मरीजों द्वारा दिए गए फीडबैक को भी उन्होंने नोट किया। इसके बाद उन्होंने कोरोना वैक्सीन के लिए बनाए गए सेंटर का भी जायजा लिया और, अधिकारियों को भी जरूरी निर्देश दिए। उनके साथ अस्पताल के एसएमओ डाक्टर गांधी व जिला डेंटल अधिकारी डाक्टर कुलदीप धीर भी उपस्थित रहे।
------------------- इजलास के बाद जागृति सप्ताह शुरू
संवाद सूत्र, कोटकपूरा
संयुक्त किसान संघर्ष समिति के बुलावे पर सोमवार को कुल हिद किसान सभा ने जागृति मुहिम की शुरुआत की। किसान संघर्ष के दौरान मारे गए किसानों को दो मिनट मौन धारण कर श्रद्धांजलि भेंट की गई।
जगरूप सिंह, प्रेम चावला, चन्द सिंह डोड, अशोक कौशल, गोरा सिंह पिपली, बलवीर सिंह औलख, पैरा मेडिकल नेता बलविन्दर सिंह बराड कुलवंत सिंह चानी ने कहा कि किसान नेताओं के साथ 9 दौर की बातचीत बाद भी मोदी सरकार खेती कानून वापस न लेने पर जिद किए हुए है।
20 जनवरी को दसवीं पातशाही गुरु गोबिद सिंह जी का प्रकाश पर्व, 23 जनवरी को नेता जी सुभाष चंद्र बोस का जन्मदिन मनाने और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस और ट्रैक्टर परेड करने के एक्शन समूह संघर्षशील जत्थेबंदियों के साथ मिल कर सिरे चढ़ाने का फैसला किया गया।
इजलास के दौरान कुल हिद किसान सभा जिला फरीदकोट के अधिकारियों का चयन करते हुए हरपाल सिंह मचाकी को प्रधान, रेशम सिंह वांदर जटाना को महासचिव, सुखचैन सिंह थांदेवाला को सचिव अजायब सिंह ढुड्डी और दर्शन सिंह सरावा को उप प्रधान, सुदर्शन राम शर्मा औलख और इकबाल सिंह गिल सिरसड़ी को मीत सचिव, प्रेस सचिव अशोक कौशल, चंद सिंह डोड सलाहकार, गोरा सिंह पिपली और बलवीर सिंह औलख को सदस्य कार्यकारी समिति चुना गया।