नाबालिग से दुष्कर्म के तीन आरोपित नामजद
एक नाबालिग लड़की के साथ तीन लोगों की ओर से दुष्कर्म करने पर केस दर्ज किया गया।
संवाद सहयोगी, फरीदकोट
एक नाबालिग लड़की के साथ तीन लोगों की ओर से दुष्कर्म करने पर कोटकपूरा पुलिस ने आरोपितों पर नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
लड़की की माता की तरफ से पुलिस को दिए बयान के अनुसार उसकी लड़की स्कूल गई थी कि रास्ते में एक लड़का उसे कोई बहाना लगा कर स्कूटरी पर बिठा कर ले गया। वहां पहले से ही उपस्थित उसके दो साथियों और उस लड़के ने लड़की को पानी में कुछ मिला कर पीला दिया। इसके बाद उन्होंने लड़की के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद उक्त लड़के उसे शहर की एक सड़क पर छोड़ कर चले गए। मां-बाप को पता लगने पर लड़की को अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां कि डाक्टरों ने उसको मेडिकल कालेज और अस्पताल फरीदकोट में रेफर कर दिया है। सब-इंस्पेक्टर गुरमेल कौर ने बताया कि लड़की गुरू गोबिद सिंह मेडिकल कालेज में इलाज अधीन है, जहां पुलिस की तरफ से उसके बयान लिए गए। उन्होंने बताया कि आकाश नाम के एक लड़के और उस के दो दोस्तों खिलाफ मामला दर्ज कर कर उन की खोज की जा रही है।