पूर्व सैनिकों की रैली कल
फरीदकोट मिलिट्री स्टेशन पर भूतपूर्व सैनिकों एक रैली का आयोजन किया जा रहा है।
संवाद सहयोगी, फरीदकोट
फरीदकोट मिलिट्री स्टेशन पर भूतपूर्व सैनिकों एक रैली का आयोजन किया जा रहा है। इसमें फरीदकोट व मुक्तसर जिलों के पूर्व सैनिक व उनके परिजन हिस्सा लेंगे। जिसमें पूर्व सैनिकों व उनके परिवारों की समस्याओं के निदान किया जाएगा। इसमें सेना के वरिष्ठ अधिकारियों व प्रशासनिक अधिकारियों के उपस्थित रहने की संभावना है।
इस रैली में रिकार्ड ऑफिस जिला सैनिक बोर्ड, एक्स सर्विसमैन कंट्रीब्यूट्री हेल्थ स्कीम के एक्सटेशन काउंटर भी स्थापित किए जाएंगे। रैली में पूर्व सैनिकों के विषयों के प्रभारी अधिकारी, वरिष्ठ सैनिक व प्रशासनिक अधिकारी हाजिर होंगे। पूर्व सैनिकों व उनके परिवारों से जानकारी हासिल करउनकी समस्याओं के हल का प्रयास करेंगे। इस मौके पर पूर्व सैनिकों व वीर नारियों को विशेष अभिनंदन किया जाएगा।
यह कार्यक्रम भारतीय थलसेना ने 2019 को सैनिकों के निकटतम परिवारिक सदस्यों को समर्पित किया गया है। इस रैली का मकसद पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समाधान व उनके परिवारों के सदस्यों से नियमित जुड़ाव रखना है। पूर्व सैनिकों की देखभाल करना भारतीय सेना की एक प्रमुख प्राथमिकता है।