Move to Jagran APP

भाजपा ने काला धन विरोधी दिवस मनाकर कांग्रेस का फूंका पुतला

संवाद सूत्र, फाजिल्का : भारतीय जनता पार्टी की ओर से नोटबंदी की वर्षगांठ मौके काला धन विरोधी

By JagranEdited By: Published: Wed, 08 Nov 2017 07:27 PM (IST)Updated: Wed, 08 Nov 2017 07:27 PM (IST)
भाजपा ने काला धन विरोधी दिवस मनाकर कांग्रेस का फूंका पुतला
भाजपा ने काला धन विरोधी दिवस मनाकर कांग्रेस का फूंका पुतला

संवाद सूत्र, फाजिल्का : भारतीय जनता पार्टी की ओर से नोटबंदी की वर्षगांठ मौके काला धन विरोधी दिवस मनाया गया और नोटबंदी का विरोध कर रही कांग्रेस का पुतला फूंका गया। भाजपा कार्यकर्ता बुधवार दोपहर करीब तीन बजे घंटाघर चौक पर एकत्रित और लोगों को नोटबंदी के फायदे बताए व अंत में कांग्रेस का पुतला फूंका गया।

loksabha election banner

भाजपा प्रदेश मीडिया सह प्रभारी सुबोध वर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष राकेश धूड़िया, मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन अशोक जैरथ ने कहा कि भाजपा की नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ही देश की पहली सरकार है जिसने नोटबंदी जैसा साहसिक फैसला लिया। हालांकि इसके साइड इफेक्ट का भी सरकार को पूरा अंदाजा था, उसके बावजूद देशहित में नोटबंदी का फैसला लिया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी नोटबंदी का विरोध इसलिए कर रहे हैं क्योंकि उनका जितना भी काला धन था, उन्हें बैंकों में जमा करवाना पड़ा। उन्होंने कहा कि भारत में ज्यादातर कांग्रेस ही सत्ता में रही और उन्होंने बिना घोटालों के कुछ नहीं किया। कांग्रेसी नेताओं ने हमेशा भारत को लूटा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने जितने भी निर्णय लिए वह देश हित में लिए हैं। आज भारत का नाम पूरी दुनिया में पूरे मान सम्मान से लिया जाता है। इस मौके भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदीश सेतिया, महासचिव संजीव धूड़िया, पार्षद संदीप चलाना, बलबीर ¨सह, तारा चंद, पूर्व पार्षद रघुनाथ राय, अशोक मोंगा, मास्टर सोहन लाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष रमेश खुंगर, जिला युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष डा. विनोद जांगिड़, राकेश सचदेवा बंटू, साजन मोंगा, आशु वढ़ेरा, शिव जाजोरिया, लाला राम प्रकाश, मनीष वढ़ेरा, सुनील कश्यप, कर्ण वर्मा, रिव कुमार, नवीन कवातड़ा कैप्टन, नीटा गगनेजा सहित भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.