बीएड अध्यापक फ्रंट पंजाब द्वारा केन्द्रीय वेतन पैटर्न का किया गया विरोध : हरमीत बाजाखाना
पंजाब सरकार ने अपनी गठित की आहलूवालिया समिति की रिपोर्ट को लागू करने के लिए कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। शिक्षा सचिव पंजाब सरकार की तरफ से जारी वेतन पैटर्न संबंधित नोटिफिकेशन द्वारा आहलूवालिया रिपोर्ट के अनुसार कर्मचारियों का वेतन केंद्रीय वेतन पैटर्न के साथ मिला दिया गया हैं।
संवाद सूत्र, जैतो : पंजाब सरकार ने अपनी गठित की आहलूवालिया समिति की रिपोर्ट को लागू करने के लिए कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। शिक्षा सचिव, पंजाब सरकार की तरफ से जारी वेतन पैटर्न संबंधित नोटिफिकेशन द्वारा आहलूवालिया रिपोर्ट के अनुसार कर्मचारियों का वेतन केंद्रीय वेतन पैटर्न के साथ मिला दिया गया हैं।
बीएड अध्यापक फ्रंट पंजाब के प्रधान सुखदर्शन सिंह बठिडा, प्रदेश प्रेस सचिव हरमीत सिंह बाजाखाना, प्रदेश सचिव सुखजिन्दर सिंह, एक्शन समिति के चेयरमैन प्रगटजीत सिंह किशनपुरा ने कहा कि पंजाब सरकार प्रदेश के कर्मचारियों का केंद्रीय पैटर्न के साथ जोड़ कर वेतनों पर भारी कट लाने जा रही है। इसके साथ पंजाब के कर्मचारियों का बड़ी स्तर पर नुकसान होगा। हरमीत सिंह बाजाखाना ने कहा कि सरकार ने कर्मचारियों के विरोध के बावजूद इसे लागू करने का रास्ता पकड़ लिया है। जत्थेबंदियों ने शिक्षा विभाग पंजाब की तरफ से जारी नोटिफिकेशन का कड़े शब्दों में विरोध किया। प्रदेश समिति मेंबर जसविन्दर सिंह वांदर, राजकुमार टोनी, कुलजीत सिंह फतेहगढ़ साहब, परमजीत सिंह फिरोजपुर, रवीन्द्र सिंह जालंधर, हरविन्दर सिंह बरनाला, सरताज सिंह कपूरथला ने सरकार के कर्मचारी विरोधी रवैये की निदा की।