मानसून सक्रिय, 12 एमएम हुई बारिश
शुक्रवार को लोगों के लिए राहत भरी रही बारिश
संवाद सूत्र, गोलेवाला
उमस भरी गर्मी से मिली राहत शुक्रवार को लोगों के लिए एक राहत भरा दिन रहा। शुक्रवार सुबह ठंडी हवाओं के साथ बारिश की शुरुआत हुई। रिमझिम बारिश करीब एक घंटे तक चलती रही, बारिश इतनी तेज तो नहीं थी, पर फिर भी उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिलती नजर आई। वीरवार से ही सारा दिन आसमान में बादल छाए रहे व तेज हवाएं चलती रही। बरसात से जहां आम लोगों को कुछ राहत मिली, वहीं पशु-पक्षी जानवरों को गर्मी से राहत मिली।
बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे क्योंकि इस समय धान की रोपाई चल रही है और खेतों में पानी की जरूरत है, ऐसे में यह बारिश धान के पौधों के लिए किसी वरदान से कम नहीं। मौसम में हुए इस बदलाव से अब किसानों के कार्यों में भी तेजी आ जाएगी, बारिश कम जरूर हुई है पर किसानों के लिए लाभदायक है। पिछले एक सप्ताह से तेज धूप व उमस भरी गर्मी से लोगों का जीना दुश्वार हो रहा था। दिनभर उमस भरी गर्मी के साथ रात्रि में भी गर्मी का असर देखा जा रहा था और धान रोपाई करने वाले मजदूरों का भी बुरा हाल था जो कि लगातार गर्मी की वजह से बीमार हो रहे थे उन्हें भी इस बरसात से कुछ राहत मिलेगी वह धान रोपाई के काम में तेजी आएगी वहीं शुक्रवार सारा दिन आसमान में बादल छाए रहे।
किसान जसविदर सिंह ने कहा इस समय किसानों को बिजली भी पूरी दी जा रही है ओर नहरें भी लबालब हैं, परंतु बारिश का फायदा ही कुछ अलग होता है। बरसात के पानी से धान के पौधों को अधिक फायदा होता है और जल्दी अपनी जड़े धरती में बना लेते है।