युवराज सिंह के भाई की पूर्व पत्नी आकांक्षा पर आरोप तय
आकांक्षा शर्मा के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं।
राजन सैनी, चंडीगढ़ : जिला अदालत ने क्रिकेटर युवराज सिंह के छोटे भाई जोरावर सिंह की पूर्व पत्नी आकांक्षा शर्मा के खिलाफ दायर मानहानि केस में आरोप तय कर दिए हैं। आकांक्षा के खिलाफ धारा-499, 500 के तहत आरोप तय किए गए हैं। अब मामले की अगली सुनवाई 28 मई को होगी। 28 मई को कोर्ट में आकांक्षा के बयान दर्ज किए जाएंगे। युवराज सिंह की मां शबनम सिंह द्वारा जोरावर सिंह की पूर्व पत्नी आकांक्षा शर्मा के खिलाफ मानहानि का केस डाला गया था। बताया कि आकांक्षा की शादी जोरावर सिंह से फरवरी, 2014 को हुई थी। आकांक्षा शर्मा ने बिग बॉस सीजन-10 में युवराज सिंह और उनके परिवार के बारे में कई झूठी बातें कहीं, जिससे उनकी बदनामी हुई है। बिग बॉस-10 की कंटेस्टेंट आकांक्षा शर्मा जब शो से बाहर हुई थी, तो घर से बाहर आने के बाद दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि युवराज सिंह को गांजा पीने की आदत है और उनका परिवार भी उससे बचा नहीं है। मैं अपने पति के साथ ड्रग्स लेती थी। युवराज ने मुझको बताया था कि वो भी ड्रग्स लेते हैं। ये इस इंडस्ट्री में बहुत आम बात है। ये भी कहा था कि वह उसको घर में ही रहने के लिए कहते हैं। युवराज की मां ने दायर किया था मुकदमा
वहीं, युवराज की मां शबनम ने इन सब आरोपों को नकारते हुए उनकी इमेज धूमिल करने की बात कहते हुए आकांक्षा पर मानहानि का केस दायर किया था। ज्ञात रहे आकांक्षा ने अगस्त, 2017 को कोर्ट में केस किया था। इसमें उन्होंने ससुराल पक्ष के तीन सदस्यों युवराज सिंह, उनकी मां शबनम सिंह और पूर्व पति जोरावर सिंह पर घरेलू हिसा का आरोप लगाया था।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप