चंडीगढ़ बाल सुधार गृह से भागा युवक 14 घंटे बाद गिरफ्तार, उम्रकैद की सजा काट रहा तरुण
बीते शुक्रवार को सेक्टर 25 स्थित बाल सुधार गृह से भागे युवक को पुलिस ने 14 घंटे के भीतर धर दबोचा है। बाल सुधार गृह से भागने वाला युवक हत्या मामले में उम्र कैद की सजा काट रहा है।
चंडीगढ़, जेएनएन। सेक्टर 25 के बाल सुधार गृह से गार्ड को चकमा देकर भागने वाले हत्या के दोषी युवक को 14 घंटे की पड़ताल के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सेक्टर-11 थाना प्रभारी रंजोत सिंह और सेक्टर-24 पुलिस चौकी इंचार्ज रवदीप सिंह के सुपरविजन में गठित टीम ने युवक को धर दबोचा है। इस मामले में ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने वाले चौकीदार अभिनव को पुलिस शुक्रवार रात ही गिरफ्तार कर चुकी थी।
पुलिस के अनुसार 21 वर्षीय युवक ने 2017 में थाना सेक्टर-39 के अंतर्गत फरार हुए युवक ने हत्या की थी। जिसके बाद कोर्ट ने मामले में आरोपित को उम्र कैद की सजा सुनाई थी। दोषी की उम्र 18 साल से कम होने के कारण उसे सेक्टर 25 स्थित बाल सुधार गृह में रखा गया था। अब इस युवक तरुण की उम्र 21 साल हो चुकी है। रोजाना की तरह बैरक खुलने के बाद मौका पाकर चौकीदार को चकमा देकर बाल सुधार गृह की दीवार फांद कर भाग गया। जिसके भनक लगने के बाद आला अधिकारियों सहित पुलिस को सूचना दी गई थी।
पहले भी गार्ड्स की लापरवाही से भागे थे तीन आरोपित
18 सितंबर की सुबह गार्ड जीवन की लापरवाही के बाद उसे बंधक बनाकर हत्या और दुष्कर्म मामले में अंडर ट्रायल 18 से 20 वर्षीय तीन आरोपितों ने भागने की कोशिश की थी। मुख्य गेट पर तैनात गार्ड्स से मारपीट कर एक आरोपित बाद में दबोचा गया था और दो को मौके पर ही धर लिया गया था। जीवन के खिलाफ ड्यूटी पर लापरवाही करने और तीनों आरोपितों के खिलाफ बाल सुधारगृह से भागने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।