यूथ कांग्रेस चंडीगढ़ निगम चुनाव में युवाओं काे देगा ज्यादा टिकट, एमसी में बनवाएंगे मेयरः वालिया
युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी व भारतीय युवा कांग्रेस के सोशल मीडिया प्रभारी वैभव वालिया ने कहा कि चंडीगढ़ में युवा कांग्रेस साल 2021 में नगर निगम में बहुमत लाने को प्रतिबद्ध है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती पर भी चर्चा की।
चंडीगढ़, जेएनएन। युवा कांग्रेस की स्थानीय ईकाई ने नए प्रभारी से आने वाले नगर निगम चुनाव में युवाओं को ज्यादा से ज्यादा टिकट देने की मांग की है।रविवार को युवा कांग्रेस के नए प्रदेश प्रभारी वैभव वालिया का चंडीगढ़ पहुंचने पर युवा कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।युवा कांग्रेस का कहना है कि अब शहर में ज्यादा से ज्यादा कार्यक्रम किए जाएंगे।भाजपा के खिलाफ लोगाें को जागरूक किया जाएगा।नेताओं का दावा है कि इस भाजपा के खिलाफ माहौल बना हुआ है।
युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी व भारतीय युवा कांग्रेस के सोशल मीडिया प्रभारी वैभव वालिया ने कहा कि चंडीगढ़ में युवा कांग्रेस साल 2021 में नगर निगम में बहुमत लाने को प्रतिबद्ध है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती पर भी चर्चा की। वैभव वालिया ने प्रदेश में नए युवाओं को युवा कांग्रेस से जोड़ने का अभियान भी शुरू किए जाने की रणनीति बनाई गई।
प्रदेश अध्यक्ष लव कुमार ने कहा कि भाजपा ने अनेक मुद्दों पर जनता को उलझाकर देश को बर्बादी की तरफ मोड़ दिया है।इस मौके पर युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय संयोजक प्रीति केसरी ने प्रभारी से मुलाकात कर महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा जोड़ने की बात रखी।