एक्साइज एंड टैक्सेशन छिनने के बाद यादव की हो सकती है वापसी
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : एडवाइजर बदलने के बाद प्रशासन में अभी कुछ और उठापटक होनी बाकी हैं।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : एडवाइजर बदलने के बाद प्रशासन में अभी कुछ और उठापटक होनी बाकी हैं। स्पोर्ट्स सेक्रेटरी जितेंद्र यादव का तीन साल का कार्यकाल चंडीगढ़ में पूरा हो चुका है। कभी भी उनको मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स वापस बुला सकता है। हालांकि वे एजीएमयूटी कैडर के ही अधिकारी हैं, ऐसे में उन्हें अभी और समय भी मिल सकता है। दो दिन पहले ही एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट के कमिश्नर का चार्ज उनसे लेकर वापस डीसी को सौंपा गया है। जितेंद्र यादव के पास सबसे अधिक महकमे
वैसे भी जितेंद्र यादव के पास इस समय सबसे अधिक डिपार्टमेंट हैं। इस समय 10 से अधिक डिपार्टमेंट वे अकेले संभाल रहे हैं। जिनमें स्पोर्ट्स, सिटको, आइटी, होम, हाउस अलॉटमेंट और टूरिज्म जैसे मुख्य डिपार्टमेंट हैं। सालभर से एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट जितेंद्र यादव संभाल रहे थे। हरियाणा ने भी आइएएस स्तर के अधिकारी के लिए यूटी में पद मांगा है। इसके लिए पहले आइएएस चंद्रशेखर का नाम भी भेजा गया था। लेकिन यूटी ने अब इस पद के लिए कम से कम तीन अधिकारियों का पैनल मांगा है। सिटको एमडी के लिए नाम नहीं तय
सिटको के एमडी पद के लिए पंजाब ने तीन अधिकारियों का पैनल भेजा था। इसमें से एक नाम फाइनल कर यूटी प्रशासन ने एमएचए को भेज रखा है। लेकिन अभी तक इस पोस्ट के लिए किसी अधिकारी के नाम को मंजूरी नहीं मिली है। जिस कारण एमडी का चार्ज जितेंद्र यादव संभाल रहे हैं। एचसीएस और पीसीएस अधिकारियों के लिए दो पदों पर पैनल मांगे गए हैं। वहीं, ट्रांसपोर्ट डायरेक्टर अमित तलवार प्रमोट होकर आइएएस बन चुके हैं। उनका यूटी में कार्यकाल पूरा भी हो चुका है। उन्हें एक्सटेंशन मिली हुई है। अब देखना यह होगा कि वह यूटी में कितने समय अपनी सेवाएं देते हैं।