Move to Jagran APP

कांग्रेस महिला नेता अनीता शर्मा और कमलेश चौधरी की घर वापसी, 2 महीने पहले AAP में हुई थीं शामिल

अनीता शर्मा को प्रदीप छाबड़ा ने आम आदमी पार्टी में शामिल करवाया था। शामिल करवाते ही उन्हें महिला विंग का अध्यक्ष भी बनाया गया था। लेकिन रविवार को कांग्रेस भवन में फिर से उन्हें ज्वाइन कराया गया है। जिसे कांग्रेस अपनी एक बड़ी कामयाबी मान रही है।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Sun, 14 Nov 2021 03:47 PM (IST)Updated: Sun, 14 Nov 2021 03:47 PM (IST)
कांग्रेस महिला नेता अनीता शर्मा और कमलेश चौधरी की घर वापसी, 2 महीने पहले AAP में हुई थीं शामिल
रविवार को दोनों महिला नेताओं ने फिर से कांग्रेस का हाथ थाम लिया है।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। कांग्रेस पार्टी ने अब आम आदमी पार्टी को एक बड़ा झटका दिया है। दो माह पहले अनीता शर्मा और कमलेश चौधरी कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुई थीं अब उनकी दोबारा घर वापसी हुई है। दोनों महिला नेता रविवार को कांग्रेस शामिल हो गई हैं। 

loksabha election banner

मालूम हो कि अनीता शर्मा को प्रदीप छाबड़ा ने आम आदमी पार्टी में शामिल करवाया था। शामिल करवाते ही उन्हें महिला विंग का अध्यक्ष भी बनाया गया था। लेकिन रविवार को कांग्रेस भवन में फिर से उन्हें ज्वाइन कराया गया है। जिसे कांग्रेस अपनी एक बड़ी कामयाबी मान रही है।

इस मौके पर अनीता शर्मा ने आम आदमी पार्टी पर कई आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि आप में कार्यकर्ताओं का कोई भी सम्मान नहीं है। जब वह आम आदमी पार्टी में शामिल हुई तो उन पर दबाव बनाया जा रहा था कि वह पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल के खिलाफ बयानबाजी करें। इसके लिए वह तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी में जाना उनकी एक गलती रही है, लेकिन उन्हें खुशी है कि वह वापस अपने घर कांग्रेस में आ गई हैं। अनीता शर्मा महिला कांग्रेस की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। अभी तक कांग्रेस छोड़कर कई नेता आम आदमी पार्टी में शामिल हो चुके हैं। ऐसे में कांग्रेस नेता यह भी दावा कर रहे हैं कि ऐसे बहुत से नेता आम आदमी पार्टी में के हैं जो इस समय कांग्रेस में आना चाहते हैं।

आम आदमी पार्टी के संयोजक प्रेम गर्ग का कहना है कि नेता आते हैं और जाते हैं यह सिलसिला तो लगा रहता है। उनका कहना है कि अनीता शर्मा पर कभी भी पवन बंसल के खिलाफ बोलने के लिए कोई भी दबाव नहीं डाला गया। अगर अनीता शर्मा यह बात साबित कर दे तो वह खुद अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। उनका कहना है कि वह कभी भी निजी तौर पर नेताओं के खिलाफ बयानबाजी नहीं करते हैं। वह पार्टी के खिलाफ नीतियों को लेकर आलोचना करते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.