Move to Jagran APP

बापूधाम सेक्टर 26 में पीएम मोदी के जन्मदिन पर केक सेरेमनी मनाने की महिला कांग्रेस अध्यक्ष दुबे ने की आलोचना

दीपा ने कहा कि जिस इलाके में कोरोना का कहर सबसे ज्यादा है वहां पर केक सेरेमनी कैसे करने दी गई? बेहतर होता अगर राशन वितरित किया जाता अस्पतालों में किट वितरित की जाती।

By Vikas_KumarEdited By: Published: Fri, 18 Sep 2020 04:49 PM (IST)Updated: Fri, 18 Sep 2020 04:49 PM (IST)
बापूधाम सेक्टर 26 में पीएम मोदी के जन्मदिन पर केक सेरेमनी मनाने की महिला कांग्रेस अध्यक्ष दुबे ने की आलोचना
बापूधाम सेक्टर 26 में पीएम मोदी के जन्मदिन पर केक सेरेमनी मनाने की महिला कांग्रेस अध्यक्ष दुबे ने की आलोचना

चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ महिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपा दुबे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर बापूधाम सेक्टर 26 में बच्चों को लेकर केक सेरेमनी मनाने की आलोचना की है। दीपा ने कहा कि कोरोना काल में बापूधाम सबसे प्रभवित इलाका रहा है। महिला कांग्रेस अधयक्ष ने फेसबुक लाइव कर राष्ट्रीय और लोकल मुद्दों को लेकर सत्ता पक्ष को घेरा। दीपा दुबे ने प्रशासन पर मूक दर्शक होने के आरोप लागए। दीपा ने कहा कि जिस इलाके में कोरोना का कहर सबसे ज्यादा है वहां पर केक सेरेमनी कैसे करने दी गई? बेहतर होता अगर राशन वितरित किया जाता, अस्पतालों में किट वितरित की जाती।

loksabha election banner

कोरोना के कारण इतने लोगों ने जान तक गंवाई है। क्या बदले में बर्थडे का यह रिटर्न्स गिफ्ट था? यह बेहद शर्म की बात है। कोरोना काल में छोटे बच्चों को साथ लेकर केक काटे गए और कोरोना के नियमों की भी परवाह नहीं की गई। शारीरिक दूरी का ख्याल तक नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि आज टमाटर 100 रुपए किलो है, यह भी बदले में जन्मदिन का गिफ्ट माना जा सकता है। महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने शिक्षा नीति पर भी सवाल उठाये।

पानी की दरों में बढ़ोतरी पर चंडीगढ़ प्रशासन व चंडीगढ़ नगर निगम को आड़े हाथों लेते हुए चंडीगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपा दूबे ने फेसबुक लाइव के माध्यम से जनता को सड़को पर उतरने की अपील की। उन्होंने लाइव होकर पानी की दरों में तीन गुणा बढ़ोतरी को पूरी तरह से गलत व अवैध बताया और कहा कि जनता को राहत देने की बजाये उन्हें दबाया जा रहा है। दीपा दुबे ने फेसबुक लाइव के जरिये आम जनता से शहर की बेहतरी की दिशा में सुझाव भी मांगे है, ताकि कांग्रेस उन मुद्दों को सही मंच देकर बुलंद कर सके।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.