Move to Jagran APP

स्वतंत्रता दिवस पर हादसा, मोहाली में परेड से पहले चक्कर आने से गिरी पंजाब पुलिस की महिला जवान

स्वतंत्रता दिवस के दिन मोहाली में समारोह के दौरान हादसा हो गया। मोहाली के फेज-6 स्थित सरकारी कॉलेज में जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया जा रहा था। इस दौरान पंजाब पुलिस की महिला जवान मार्च पास्ट के लिए तैयार थीं तभी दो उन्हें चक्कर आया और वह वहीं गिर पड़ीं।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Sun, 15 Aug 2021 04:13 PM (IST)Updated: Sun, 15 Aug 2021 04:13 PM (IST)
स्वतंत्रता दिवस पर हादसा, मोहाली में परेड से पहले चक्कर आने से गिरी पंजाब पुलिस की महिला जवान
चक्कर आने से मैदान में गिरी महिला जवान को पानी पिलातीं साथी महिला जवान।

जागरण संवाददाता, मोहाली। स्वतंत्रता दिवस के दिन मोहाली में समारोह के दौरान हादसा हो गया। मोहाली के फेज-6 स्थित सरकारी कॉलेज में जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया जा रहा था। इस दौरान पंजाब पुलिस की महिला जवान मार्च पास्ट के लिए तैयार थीं, तभी दो महिला जवानों को चक्कर आ गया और वह वहीं गिर पड़ीं। दरअसल सुबह तेज धूप खिलने से गर्मी बढ़ने के कारण महिला जवानों को चक्कर आ गया। साथ में मौजूद अन्य साथियों ने उन्हें पानी पिलाया और छांव में ले जाकर बिठा दिया। इसके बाद उनके स्वास्थ्य में सुधार हुआ। यह हादसा उस समय हुआ जब महिला पुलिस की टुकड़ी मार्च पास्ट के लिए तैयार थी।

loksabha election banner

मोहाली के सरकारी कॉलेज के ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय में पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इससे थोड़ा पहले मार्च पास्ट के लिए खड़ी पंजाब पुलिस की महिला जवानों में से एक-दो जवान गर्मी से बेहाल होकर गिर गई। इसके बाद उन्हें उनके साथियों ने पानी पिलाया और आराम से बिठाया, जिसके बाद वह ठीक हो सकी। दरअसल, कार्यक्रम को लेकर जवानों को सुबह 6 बजे ग्राउंड में बुला लिया गया था। दूसरी ओर आज सुबह से तेज धूप निकली थी और इस कारण उमस और गर्मी ज्याद हो रही थी।

आजादी पर्व से पहले परेड में महिला पुलिस की दो टुकड़ियां और पंजाब पुलिस जवानों की टुकड़ियों सहित एनसीसी कैडेट्स की एक टुकड़ी ने मार्च पास्ट किया। मैदान में गर्मी के कारण एनसीसी टुकड़ी की लड़कियों को पानी पिलाया गया उसके बाद ही परेड के लिए तैयार हो सकी। इसके बाद कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने सभी को संबोधित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.