..अतीत का भूत जब जागता है
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : एक अय्याश शख्स। जो वक्त के साथ सुधर गया है।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : एक अय्याश शख्स। जो वक्त के साथ सुधर गया है। मगर उसके अतीत का भूत, उसका निरंतर पीछा करता है। एक दिन ये भूत इस कदर हावी हो जाता है कि ये शख्स खुद को भूल जाता है। फिर एक अंतद्र्वद्व शुरू होता है। जो अतीत और वर्तमान दोनों से लड़ता है। नाटक मेरा दुश्मन, कुछ इसी कशमकश की कहानी है। जिसका मंचन बुधवार को सिटी एंटरटेनमेंट नेटवर्क द्वारा होगा। पंजाब कला भवन-16 में होने वाले इस एकल नाटक में अभिनय करेंगे रंगकर्मी गौरव शर्मा। उन्होंने कहा कि उन्हें एबसर्ड नाटक पसंद है। इसलिए इसे चुना। कृष्ण बलदेव वैद द्वारा लिखा ये नाटक, इंसान की सोच की कई तहों को दिखाता है। जिसमें वो इंसान से जानवर और फिर जानवर से इंसान के रूप को दिखाता है। नाटक चुनने के पीछे मेरा मकसद यही रहा। हालांकि ये नाटक काफी मुश्किल है। क्योंकि इसमें एक ही एक्टर 45 मिनट तक तीन विभिन्न किरदार निभाएगा। मुझे ऐसे किरदारों में घुसने के बाद निकलने में खासा दिक्कत होती है। ऐसे में मेरे लिए भी ये नाटक बहुत मुश्किल रहा। नाटक मानवीय रिश्तों की गहराई तक जाएगा
नाटक का निर्देशन शहनाज ¨सह ने किया है। उन्होंने कहा कि नाटक मानवीय रिश्तों की गहराई तक जाता है। जिसमें सच, झूठ, लालच और हर वो चीज आती है, जिससे आज का इंसान दो चार होता ही रहता है। नाटक में एक ही किरदार है, ऐसे में सेट डिजाइ¨नग और लाइट्स जरनल ही रखी गई है। पेट थिएटर ने बढ़ाई है क्वालिटी
गौरव ने कहा कि प्रशासन द्वारा पेड थिएटर के बाद से शहर में क्वालिटी थिएटर बढ़ा है। साथ ही देखने वाले और दिखाने वाले दोनों की ही जिम्मेदारी भी बढ़ी है। इससे एक नया उत्साह भी आया है कि हम बेहतर थिएटर को प्रदर्शित करें। क्या - नाटक मेरा दुश्मन
कब- 2 जनवरी, शाम 6.30 बजे
स्थान - पंजाब कला भवन-16।