Weather Update : शहर में सुबह से छाई धुंध, आने वाले दिनों में मौसम रहेगा साफ लेकिन गिरेगा पारा Chandigarh News
सुबह से ही शहर में चारों तरफ धुंध छाई हुई है। इसी वजह से सड़कों पर ट्रैफिक कम है और जो वाहन चालक सड़कों पर निकले वह भी धीमी रफ्तार में अपनी मंजिल की ओर बढ़ते नजर आए।
चंडीगढ़, जेएनएन। Chandigarh Weather Update सुबह और शाम को पड़ने वाली धुंध ने बीते कुछ दिनों से शहर की रफ्तार धीमी कर रखी है। मंगलवार सुबह भी यह सिलसिला जारी रहा। सुबह से ही शहर में चारों तरफ धुंध छाई हुई है। इसी वजह से सड़कों पर ट्रैफिक कम है और जो वाहन चालक सड़कों पर निकले, वह भी धीमी रफ्तार में अपनी मंजिल की ओर बढ़ते नजर आए।
अधिकतम तापमान में 4 डिग्री की गिरावट
शहर में सुबह विजिबिलिटी 800 मीटर दर्ज की गई। सुबह 11:30 बजे शहर का अधिकतम तापमान 10.4 डिग्री दर्ज किया गया, जोकि सोमवार के मुकाबले 4 डिग्री कम है। वही न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री दर्ज किया गया। शहर में पड़ रही कड़ाके की ठंड की वजह से लोग अपने घरों में ही दुबके पड़े हैं। पहले जहां लोग इस मौसम का आनंद लेने के लिए शहर के पार्कों और सुखना लेक पर दिखाई देते थे। वही अब बाजारों में सर्दी से बचने के लिए ऊनी कपड़े लेते दिखाई दे रहे हैं।
न्यूनतम तापमान में अभी और आएगी गिरावट
मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल शर्मा ने बताया कि अभी आने वाले दिनों में मौसम साफ रहेगा, लेकिन न्यूनतम तापमान में और भी ज्यादा गिरावट दर्ज की जाएगी जिसकी वजह से शहर में ठंड और बढ़ सकती है।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें