Weather Update Chandigarh : चंडीगढ़ में सुबह का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस पहुंचा, आज हल्की बूंदाबांदी होने के आसार
Weather Update Chandigarh चंडीगढ़ में सुबह की शुरुआत आसमान में बादल छाए रहने से हुई और तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली। विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि छुटपुट हुई बूंदाबांदी भी ठंड में बढ़ोतरी का कारण बन सकती हैं।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ में सुबह की शुरुआत आसमान में बादल छाए रहने से हुई और तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली। खबर लिखे जाने तक शहर में बादल छाए हुए है और मौसम विभाग के अनुसार शाम तक काले बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही रात के समय हल्की बूंदाबांदी होने की भी संभावना बनी हुई है। अगर हल्की बूंदाबांदी भी होती है तो इससे रात के तापमान में भारी गिरावट देखने को मिलेगी। विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि छुटपुट हुई बूंदाबांदी भी ठंड में बढ़ोतरी का कारण बन सकती हैं।
आज दिन का तापमान 23 डिग्री तक रहने के आसार हैं और खबर लिखे जाने तक शहर का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार तक बादल छाएं रहेंगे।इस दौरान तापमान में गिरवाट के साथ ही मौसम में ठंडक भी बढ़ेगी। चंडीगढ़ मौसम विभाग केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि पाकिस्तान के उपर एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हुआ है। लेकिन इसका असर गुजरात के साथ ही दूसरे राज्यों में पड़ेगा।
अगर बात चंडीगढ़ की करें तो वेस्टर्न डिस्टबेंस का असर यहां ज्यादा नहीं होने वाला है।पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में दो और तीन दिसंबर को बारिश के आसार बने हुए है। इसके साथ ही सुबह के समय में हल्की धुंध ने भी दस्तक दे दी है। रात को तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है और आने वाले दिनों में रात और दिन में के तापमान में भारी गिरावट देखने काम मिलेगी। आज सुबह की शुरुआत आसमान में बादल छाने से हुई। मौसम विभाग के अनुसार आज दिन में भी लोगो को ठंड का एहसास हो सकता है। मौसम विभाग की मानें तो अब ठंड पूरी तरह से दस्तक देगी। निदेशक सिंह का कहना है कि अब दिन के तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी जैसे आज के तापमान में हुई है। उन्होंने कहा कि रात के तापमान में 5 और सुबह के तापमान में भी 5 डिग्री की गिरावट दर्ज हो रही है जो आने वाले समय में 7 डिग्री तक जा सकता है।
Edited By Vinay Kumar