Move to Jagran APP

Weather in Chandigarh: चंडीगढ़ में बादलों ने जमाया डेरा, दोपहर बाद बदलेगा मौसम, बारिश के आसार

चंडीगढ़ से करीब 120 किमी. दूर हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में मंगलवार सुबह ही बारिश का दौर शुरू हो गया है। वहीं कुछ झेत्रों में झमाझम बारिश भी हुई है। जिस वजह से चंडीगढ़ के मौसम में भी हल्की ठंडक बनी हुई है।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Tue, 11 May 2021 08:22 AM (IST)Updated: Tue, 11 May 2021 08:22 AM (IST)
Weather in Chandigarh: चंडीगढ़ में बादलों ने जमाया डेरा, दोपहर बाद बदलेगा मौसम, बारिश के आसार
चंडीगढ़ में सुबह से ही बादलों ने आसमान में डेरा जमाया हुआ है।

चंडीगढ़, जेएनएन। Weather in Chandigarh: बीते कुछ दिनों से शहर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। शहर में हो रही बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। बदल रहे मौसम की वजह से शहर के अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान पर इसका असर पड़ रहा है। वहीं आज भी शहर में सुबह ही आसमान में बादल छाए हुए हैं।

loksabha election banner

मौसम विभाग ने आज शहर में बारिश होने के साथ तेज हवाएं चलने की आशंका जताई है। मौसम विभाग की मानें तो आज शहरवासियों को दिन में गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन दोपहर बाद मौसम में बदलाव होने से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलेगी।  विभाग के अनुसार आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान शहर की कुछ हिस्सों में गरज के साथ छींटे भी पड़ सकते हैं।

शहर में एक बार फिर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय हो गया है जिसकी वजह से आज बारिश भी हो सकती है। बादल छाए रहने के अलावा 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी। मौसम विभाग के अनुसार शहर में मौसम का मिजाज बदलने पर इसका असर तापमान पर भी होगा। एक बार फिर रात के तापमान में फर्क नजर आ रहा है। सुबह आठ बजे शहर का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

ट्राईसिटी के साथ लगते पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी है। चंडीगढ़ से करीब 120 किमी. दूर हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में मंगलवार सुबह ही बारिश का दौर शुरू हो गया है। वहीं, कुछ झेत्रों में झमाझम बारिश भी हुई है। इसका असर ट्राईसिटी में भी देखने को मिल रहा है। जिस वजह से चंडीगढ़ के मौसम में भी हल्की ठंडक बनी हुई है।

इसके अलावा मौसम विभाग ने पंजाब और हरियाणा में भी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार दोनों राज्यों के कुछ हिस्सों में तेज बारिश के साथ आंधी की चेतावनी जारी की है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की हो सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.