Move to Jagran APP

Weather Forecast : शीतलहर की चपेट में पंजाब, तापमान गिरा, अभी और बढ़ेगी ठंड

Weather Forecast पंजाब व चंडीगढ़ शीतलहर की चपेट में हैं। इस बार ठंड के रिकार्ड टूट रहे हैं। धुंध ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी ठंड से राहत नहीं मिलेगी बल्कि ठंड और बढ़ेगी।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Thu, 17 Dec 2020 11:59 AM (IST)Updated: Thu, 17 Dec 2020 12:12 PM (IST)
Weather Forecast : शीतलहर की चपेट में पंजाब, तापमान गिरा, अभी और बढ़ेगी ठंड
कड़ाके की ठंड में चंडीगढ़ में आग सेकते लोग। जागरण

जेएनएन, चंडीगढ़। Weather Forecast : पंजाब व राजधानी चंडीगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है। राज्य में शीतलहर चल रही है। वहीं, धुंध ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। गत दिवस अमृतसर का न्यूनतम तापमान 2.0 डिग्री सेल्सियस, जबकि बठिंडा का न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री दर्ज किया गया।

loksabha election banner

यह भी पढ़ें : सनी देओल को मिली वाई सिक्योरिटी, पठानकोट आवास के पास भी बढ़ी सुरक्षा, जानें क्या है वजह

पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (पीएयू) की मौसम विभाग की प्रमुख डा. प्रभजोत कौर का कहना है कि आने वाले दिनों में भी कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा। कोहरा फसलों के लिए नुकसानदायक है। इससे पौधों पर ओस की बूंदें जम जाती हैं। इससे पौधों के टिशू खराब हो जाते हैं। आलू, टमाटर, शिमला मिर्च व बैंगन पर ज्यादा असर देखने को मिलता है।

यह भी पढ़ें : पंजाब में 3 SP व 2 DSP सहित 925 पुलिसकर्मियों पर हैं केस दर्ज, सरकार ने हाई कोर्ट में दी जानकारी

बठिंडा में जनवरी में पड़ने वाला कोहरा भी इसी माह में ही होने से सालों के रिकार्ड टूट रहे हैं। पांच दिन से सूर्य के दर्शन नहीं हुए हैं। बठिंडा में गत दिवस अधिकतम तापमान 10 डिग्री तो न्यूनतम तापमान दिसंबर में सबसे कम 2.6 डिग्री दर्ज किया गया। जो पिछले छह साल के बाद सबसे कम है। इससे पहले 2014 में 27 दिसंबर को 1.6 डिग्री तापमान हुआ था, लेकिन उस समय अधिकतम तापमान 19 डिग्री था।

बठिंडा में 31 दिसंबर 2018 को न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री तो अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री था। इस बार इस माह के दौरान अधिकतम तापमान ही 10 से 15 डिग्री के बीच रह रहा है। मौसम विभाग के अनुसार सुबह शाम घना कोहरा छाया रहेगा और शीत लहर चलती रहेगी। बीच बीच में कोहरे से राहत मिलने की संभावना है। लेकिन, शीतलहर से छुटकारा नहीं मिलेगा। 

यह भी पढ़ें : किसान आंदोलन के कारण पंजाब में पटरी से उतरने लगे उद्योग, कच्चा माल न मिलने से उत्पादन ठप

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर        अधिकतम     न्यूनतम

अमृतसर    8.2            2.0

बठिंडा       10.0          2.6

कपूरथला     8.5          3.4

जालंधर     13.0         3.0 

फिरोजपुर   9.0           3.5

लुधियाना   9.6           5.0

पटियाला   13.8         6.5 

पठानकोट 10.2         6.4

(तापमान डिग्री सेलिसयस में)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.