सुबह सेक्टर-19 और शाम को 22 में गरजे वेंडर
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : अब शहर के वेंडर खुलकर नगर निगम के खिलाफ आ गए हैं।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : अब शहर के वेंडर खुलकर नगर निगम के खिलाफ आ गए हैं। शनिवार को सुबह पहले सेक्टर-19 की मार्केट में वेंडरों ने प्रदर्शन किया, उसके बाद शाम को सेक्टर-22 में प्रदर्शन किया। वेंडर मार्च करते हुए सेक्टर-17 में नगर निगम कार्यालय में घेराव करने के लिए जाना चाहते थे, लेकिन उन्हें बीच रास्ते में पुलिस ने रोक दिया। वेंडरों ने प्रशासक से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। सेक्टर-19 की वेंडर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष शर्मा का कहना है कि वे नगर निगम के सर्वे को नहीं मानते हैं। वेंडरों को उसी बाजार में शिफ्ट किया जाए, जहां पर वे बैठे हैं। जो टाउन वें¨डग कमेटी का गठन किया गया है, उसमें भी उनके किसी प्रतिनिधि को शामिल नहीं किया गया। सुभाष शर्मा का कहना है कि रविवार को नगर निगम का घेराव करके प्रदर्शन किया जाएगा। मालूम हो कि रविवार को सेक्टर-17 नगर निगम में सेक्टर-19 और 22 के वेंडरों का ही ड्रॉ निकाला जा रहा है। टाउन वें¨डग कमेटी का गठन फर्जी
सेक्टर-19 में सुबह हुए प्रदर्शन में आवाज पार्टी के नेता अविनाश ¨सह शर्मा ने भी भाग लिया। शर्मा ने कहा कि फर्जी तरीके से टाउन वें¨डग कमेटी का गठन किया गया। कमेटी रोज कोई न कोई नया कानून बनाकर बूथ वालों, शोरूम वालों, स्ट्रीट वेंडरों से अवैध वसूली कर रही है। इस पूरे मामले में 31 दिसंबर को पूरे चंडीगढ़ के व्यापारियों की समन्वय समिति की एक आपात बैठक सेक्टर-45 में बुलाई गई है। बैठक में एक ठोस निर्णय लिया जाएगा और लड़ाई को तेज करने का काम किया जाएगा। मौके पर किशोर शर्मा, ¨पका पराशर, नीरज जैन, सुभाष शर्मा, परविन्द्र शर्मा ने भी भाग लिया।