Move to Jagran APP

Chandigarh Vegetable Fruit Price: नींबू और मटर 100 रुपये किलो, खीरा और अदरक भी महंगा, देखें रेट लिस्ट

Vegetable Fruit Price आज प्रशासन की ओर से जारी सब्जियों की सूची में नींबू मटर और अनार के दाम 100 प्रति किलो पहुंच गए हैं। लोकल सब्जियों की सप्लाई इस माह के अंत तक शुरू हो जाएगी। उसके बाद दामों में गिरावट आएगी।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Thu, 09 Sep 2021 12:14 PM (IST)Updated: Thu, 09 Sep 2021 12:14 PM (IST)
Chandigarh Vegetable Fruit Price: नींबू और मटर 100 रुपये किलो, खीरा और अदरक भी महंगा, देखें रेट लिस्ट
अगले महीने से शहर में लोकल सब्जियों की सप्लाई शुरू हो जाएगी।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। Vegetable Fruit Price: चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से रोजाना फल और सब्जियों के दाम तय किए जा रहे हैं ताकि चंडीगढ़ वासियों को महंगाई की मार न झेलनी पड़े। लेकिन आज प्रशासन की ओर से जारी सब्जियों की सूची में नींबू मटर और अनार के दाम 100 प्रति किलो पहुंच गए हैं। लोकल सब्जियों की सप्लाई इस माह के अंत तक शुरू हो जाएगी। उसके बाद दामों में गिरावट आएगी। पिछले एक माह से प्याज और टमाटर के रेट में कोई भी फर्क नहीं पड़ा है।

loksabha election banner

प्रशासन की ओर से रेट तो तय किए जा रहे हैं लेकिन लोग कई बार लिस्ट से अधिक मूल्य पर वेंडर्स द्वारा सब्जियों की बिक्री किए जाने की शिकायत कर चुके हैं। रेट लिस्ट से अधिक मूल्य पर सब्जियां बेचने वालों पर कार्रवाई के लिए प्रशासन की ओर से भी लोगों को तुरंत शिकायत देने के लिए कहा गया है।

प्रशासन ने यह रेट किए गए तय

सब्जी                           प्रति किलो

प्याज इंदौरी                  30 से 40 रुपये

प्याज लोकल                25 से 30 रुपये

टमाटर                        25 से 35 रुपये

घिया                           20 से 30 रुपये

अदरक                       50 से 60 रुपये

मिर्च                           30 से 40 रुपये

मटर                         100 से 120 रुपये

आलू स्टोर                    15 से 20 रुपये

आलू (पहाड़ी)               20 से 30 रुपये

अरबी                          20 से 25 रुपये

खीरा                           40 से 50 रुपये

भिंडी                          20 से 30 रुपये

नींबू                           90 से 100 रुपये

कद्दू                        20 से 30 रुपये

फल दाम प्रति किलो

अनार             80 से 100 रुपये

नारियल पानी  40 से 50 रुपये

सेब               50 से 120

मौसमी          40 से 60 रुपये


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.