चंडीगढ़ में 18 साल से ऊपर के लोगों के लिए एक मई से शुरू नहीं होगा टीकाकरण, केंद्र से नहीं मिली वैक्सीन की खेप
सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में एक मई से 18 साल से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण शुरू नहीं होगा। इसकी मुख्य वजह है कि केंद्र की ओर से चंडीगढ़ प्रशासन को मिलने वाली वैक्सीन की एक लाख डोज अभी तक नहीं मिली है।
चंडीगढ़, जेएनएन। सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में एक मई से 18 साल से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण शुरू नहीं होगा। इसकी मुख्य वजह है कि केंद्र की ओर से चंडीगढ़ प्रशासन को मिलने वाली वैक्सीन की एक लाख डोज अभी तक नहीं मिली है।
शुक्रवार को हुई वॉर रूम की मीटिंग में यह फैसला लिया गया है। प्रशासक वीपी सिंह बदनौर के सलाहकार मनोज परिदा ने बताया कि चंडीगढ़ प्रशासन को केंद्र की ओर से जो एक लाख वैक्सीन की डोज मिली थी उसे 45 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए इस्तेमाल किया गया है। उस खेप से 45 साल से ऊपर के लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई है। ऐसे में चंडीगढ़ प्रशासन के पास वैक्सीन का कोटा खत्म हो चुका है। इस कारण एक मई से 18 साल से ऊपर के युवाओं के लिए शुरू होने वाली वैक्सीनेशन प्रक्रिया में देरी होगी।