Move to Jagran APP

पंजाब और हरियाणा ने बढ़ाई छूट, चंडीगढ़ आज लेगा फैसला

हरियाणा और पंजाब ने पाबंदियों में काफी ढील दी है। मॉल जिम खोलने की भी पहली बार मंजूरी दे दी है। मार्केट खोलने की टाइमिग भी बढ़ाई गई है। अब सभी की नजर यूटी प्रशासन के रुख पर है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 08 Jun 2021 06:19 AM (IST)Updated: Tue, 08 Jun 2021 06:19 AM (IST)
पंजाब और हरियाणा ने बढ़ाई छूट, चंडीगढ़ आज लेगा फैसला
पंजाब और हरियाणा ने बढ़ाई छूट, चंडीगढ़ आज लेगा फैसला

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : हरियाणा और पंजाब ने पाबंदियों में काफी ढील दी है। मॉल, जिम खोलने की भी पहली बार मंजूरी दे दी है। मार्केट खोलने की टाइमिग भी बढ़ाई गई है। अब सभी की नजर यूटी प्रशासन के रुख पर है। प्रशासक वीपी सिंह बदनौर के शहर से बाहर होने की वजह से सोमवार को कोविड वॉर रूम मीटिग नहीं हो सकी, जिस वजह से अभी कोई निर्णय ढील पर नहीं लिया है। अब यह मीटिग मंगलवार को होगी। इस मीटिग में ही आगे शहर में नियम कैसे रहेंगे इस पर निर्णय लिया जाएगा। चर्चा यह हो रही है कि पंजाब-हरियाणा की तरह यूटी प्रशासन भी अनलॉक में अगला कदम बढ़ाते हुए छूट बढ़ाएगा। हालांकि अभी तक जो पाबंदियां लगाई गई थी वह मंगलवार सुबह पांच बजे तक थी। प्रशासन के अधिकारियों की नजर पंजाब और हरियाणा के फैसलों पर थी। अब दोनों राज्यों के निर्णय लेने पर यूटी प्रशासन के अधिकारी भी इसका विश्लेषण कर रहे हैं। यह मंथन किया जा रहा है कि अब चंडीगढ़ में किसी तरह की छूट दी जा सकती है।

loksabha election banner

जिम और मॉल को राहत के आसार

मंगलवार को प्रशासन जिम और मॉल को शर्तों के साथ खोलने की मंजूरी दे सकता है। इसके कयास लग रहे हैं। इस पर डिस्ट्रिक्ट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी वर्क भी कर रही है। दूसरे राज्यों ने 50 फीसद क्षमता के साथ जिम को मंजूरी दी है। मॉल के लिए नियम अलग बनाए हैं। यूटी प्रशासन भी क्षमता तय कर इसे मंजूरी दे सकता है।

मार्केट की टाइमिग बढ़ना तय

यह तय माना जा रहा है कि प्रशासन मार्केट खोलने की टाइमिग में एक बार फिर बदलाव करते हुए इसे बढ़ाएगा। यह टाइमिग चार से बढ़ाकर छह बजे तक की जा सकती है। नाइट क‌र्फ्यू में भी एक घंटे की कटौती तय मानी जा रही है। अभी यह शाम छह बजे से होता है इसे सात बजे से किया जा सकता है। हालांकि मंगलवार को कोविड वॉर रूम मीटिग में यह निर्णय होगा।

होटल-रेस्टोरेंट को मिलेगी मंजूरी

हॉस्पिटेलिटी इंडस्ट्री को कोरोना ने बड़ा नुकसान पहुंचाया है। पंजाब और हरियाणा की मंजूरी के बाद चंडीगढ़ भी 50 फीसद क्षमता के साथ इन्हें खोलने की मंजूरी दे सकता है। शाम छह बजे तक इन्हें खोलने की मंजूरी देने की बात चल रही है। इसके अलावा भी कई तरह की छूट देने पर मंथन हो रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.