Move to Jagran APP

अनलॉक-4 के बाद GST से एक्साइज डिपार्टमेंट ने कमाए 180 करोड़, नए नंबर के लिए लोग कर रहे आवेदन

मार्च से मई 2020 तक शहर में कारोबार पूरी तरह ठप पड़ गया था। जिसके कारण पूरे शहर में व्यापारियों आढ़तियों और कारोबारियों की सेल मात्र सात से 10 प्रतिशत रह गई थी।

By Vipin KumarEdited By: Published: Sat, 19 Sep 2020 11:11 AM (IST)Updated: Sat, 19 Sep 2020 11:11 AM (IST)
अनलॉक-4 के बाद GST से एक्साइज डिपार्टमेंट ने कमाए 180 करोड़, नए नंबर के लिए लोग कर रहे आवेदन
अनलॉक-4 के बाद GST से एक्साइज डिपार्टमेंट ने कमाए 180 करोड़, नए नंबर के लिए लोग कर रहे आवेदन

चंडीगढ़, [विशाल पाठक]। अनलॉक-4 के बाद शहर की अर्थव्यवस्था अब पटरी पर लौट चुकी है। कोरोना महामारी के चलते पूरे देश में मार्च से मई 2020 तक लगाए गए लॉकडाउन और कर्फ्यू के चलते शहर में कारोबार पूरी तरह ठप हो गया था। लॉकडाउन में शहर में कारोबार मात्र दो प्रतिशत रह गया था।

loksabha election banner

यूटी एक्साइज एंड टैंक्सेशन डिपार्टमेंट के मुताबिक जहां पहले हर महीने 100 से 150 करोड़ रुपये जीएसटी कलेक्शन होता था। लॉकडाउन के दौरान मार्च से अप्रैल 2020 तक डिपार्टमेंट को मात्र 57.44 करोड़ रुपये जीएसटी कलेक्शन हुआ। जब से पूरे देश में अब अनलॉक-4 लगाया गया है, तब से शहर की अर्थव्यवस्था में सुधार देखने को मिला है। अब दोबारा की तरह शहर से एक्साइज डिपार्टमेंट को जीएसटी कलेक्शन से आने वाला रेवेन्यू 100 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है।

अगस्त में आकर पटरी पर लौटा शहर का कारोबार

मार्च से मई 2020 तक शहर में कारोबार पूरी तरह ठप पड़ गया था। जिसके कारण पूरे शहर में व्यापारियों, आढ़तियों और कारोबारियों की सेल मात्र सात से 10 प्रतिशत रह गई थी। एक्साइज डिपार्टमेंट के मुताबिक अब व्यापारियों की सेल 40 से 60 प्रतिशत के बीच पहुंच गई।

इसके चलते अगस्त में शहर में हुए कारोबार से डिपार्टमेंट को 179.47 करोड़ रुपये जीएसटी रेवेन्यू के तौर पर इक्ट्ठा हुआ। पिछले साल 2019-20 में  अगस्त माह में डिपार्टमेंट का जीएसटी कलेक्शन 197.22 करोड़ रुपये था। जोकि कोरोना महामारी के बावजूद इस बार के मुकाबले केवल नौ प्रतिशत नीचे है।

जीएसटीआर 3बी रिटर्न में टॉप पांच राज्यों में शामिल हुआ चंडीगढ़

केंद्र सरकार की आरे से जारी सूची के मुताबिक अगस्त 2020 में जीएसटीआर 3बी रिटर्न फाइलिंग में चंडीगढ़ की दर 92.56 प्रतिशत दर्ज की गई। जीएसटीआर 3बी रिटर्न फाइलिंग में चंडीगढ़ पूरे देश में टॉप पांच राज्यों में शामिल हो गया है। टाॅप पांच राज्यों में चंडीगढ़ के अलावा गुजरात, महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ शामिल हैं।

आत्मनिर्भर बन रहा है चंडीगढ़

आत्मनिर्भर बनने को लेकर केंद्र सरकार द्वारा की गई पहल को देखते हुए। शहर के युवा वर्ग ने अब अपना कारोबार करना शुरू कर दिया है। जिसके चलते अप्रैल से अगस्त 2020 तक शहर में जीएसटी नंबर के लिए 341 लोगों ने आवेदन किए। जिन्हें जीएसटी नंबर अलॉट किया गया। शहर में इस समय 16, 170 जीएसटी डीलर हैं।

चंडीगढ़ में लॉकडाउन और अनलॉक में किस महीने कितना हुआ जीएसटी कलेक्शन

महीना                                                               यूटीजीएसटी व आइजीएसटी (करोड़ में)

अप्रैल                                                                                13.92

मई                                                                                   43.52

जून                                                                                   71.31

जुलाई                                                                                108.04

अगस्त                                                                               179.47

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.