Move to Jagran APP

भाजपा के प्रचार अभियान से जुड़ेंगे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

नगर निगम चुनाव में भाजपा को जीत दिलवाने के लिए सूचना व प्रसारण और खेल व युवा मामलों के केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर चुनाव प्रचार में जुटेंगे। रविवार को अनुराग ठाकुर चंडीगढ़ में थे।

By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Nov 2021 08:41 PM (IST)Updated: Sun, 28 Nov 2021 08:41 PM (IST)
भाजपा के प्रचार अभियान से जुड़ेंगे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर
भाजपा के प्रचार अभियान से जुड़ेंगे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

जासं, चंडीगढ़ : नगर निगम चुनाव में भाजपा को जीत दिलवाने के लिए सूचना व प्रसारण और खेल व युवा मामलों के केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर चुनाव प्रचार में जुटेंगे। रविवार को अनुराग ठाकुर चंडीगढ़ में थे। इस दौरान वह भाजपा प्रदेश कार्यालय कमलम में पहुंचे। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद से मुलाकात की और चुनाव के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की। वह पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से भी मिले और उनकी हौसला बढ़ाया।

loksabha election banner

प्रदेश प्रवक्ता कैलाश जैन ने बताया कि अनुराग ठाकुर के चुनाव प्रचार में शामिल होने से भाजपा को काफी मजबूती मिलेगी। उनसे मिलने के बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं में भी भारी उत्साह है और सभी को यकीन हो गया है कि पार्टी इस बार नगर निगम की सभी सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।

इस मौके पर केंद्रीय खेलमंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि चंडीगढ़ बड़ा ही खूबसूरत शहर है और उनका इस शहर से बेहद लगाव है। यहां हिमाचल प्रदेश के लोगों की संख्या काफी अधिक है और कई लोग उनके साथ संपर्क में भी है। वह हिमाचल प्रदेश के लोगों के साथ सुख-दुख में साथ रहते हैं। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ की जनता को जब भी उनकी सेवाओं की जरूरत रहेगी वह जरूर उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि सिर्फहिमाचल प्रदेश के ही नहीं बल्कि पूरे चंडीगढ़ के लोगों का उन्हें प्यार हमेशा मिला है और आगे भी मिलता रहेगा। उन्होंने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि इस बार भी शहर की जनता भाजपा के उम्मीदवारों पर भरोसा जताएगी और उन्हें अपना भरपूर समर्थन देगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.