अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप: 10.73 सेकेंड में 100 मीटर रेस पूरी कर आयुष रेखी ने जीता गोल्ड मेडल
चंडीगढ़ एथलेटिक्स एसोसिएशन की तरफ से फर्स्ट अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन करवाया गया। यह प्रतियोगिता स्पोर्ट्स कांप्लेक्स सेक्टर-7 में आयोजित की गई। पुरुष वर्ग में हुई 100 मीटर दौड़ मुकाबले में आयुष रैखी गोल्ड मेडल अपने नाम किया। आयुष ने 10.79 सेकेंड में 100 मीटर रेस पूरी की।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ एथलेटिक्स एसोसिएशन की तरफ से फर्स्ट अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन करवाया गया। यह प्रतियोगिता स्पोर्ट्स कांप्लेक्स सेक्टर-7 में आयोजित की गई। पुरुष वर्ग में हुई 100 मीटर दौड़ मुकाबले में आयुष रैखी गोल्ड मेडल अपने नाम किया। आयुष ने 10.79 सेकेंड में 100 मीटर रेस पूरी की। इसी प्रतियोगिता में राज कंवर दूसरे स्थान पर और तरनदीप सिंह को तीसरा स्थान मिला।
1500 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में बंसत चौहान ने 4:16:32 सेकेंड में पूरा करके स्वर्ण पदक जीता पर कब्जा किया। वहीं, दूसरे स्थान पर मेहताब खान और तीसरे स्थान पर आर्यन रहे। जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में हर्ष रावत ने 46.18 मीटर थ्रो करके स्वर्ण पदक, रूद्रा प्रताप सिंह ने 45 मीटर थ्रो कर दूसरा और विकास मंडल ने तीसरा स्थान हासिल किया। महिला वर्ग के 100 मीटर इवेंट में सिमरन कौर ने 12.12 सेकेंड में पूरा कर स्वर्ण पदक, महकप्रीत ने रजत और अमनप्रीत कौर ने कांस्य पदक हासिल किया। शॉटपुट इवेंट में ईशप्रीत कौर ने 8.27 मीटर फेंककर स्वर्ण पदक, अनमोलदीप कौर ने दूसरा और दर्पण कौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों की जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में अवनिंद्र कौर ने 19.55 मीटर थ्रो कर स्वर्ण पदक और प्ररेणा रानी ने दूसरा स्थान और साधना ने तीसरा स्थान हासिल किया।
नीरज चोपड़ा की जीत का भी मनाया जश्न
जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा द्वारा टोक्यो ओलिंपिक में स्वर्ण पदक जीतने पर चंडीगढ़ एथलेटिक्स एसोसिएशन की तरफ से केक काटकर खुशी मनाई गई। इस मौके पर एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के सचिव रविंद्र चौधरी उपस्थित रहे। एसोसिएशन की तरफ से केक युवा एथलीट से कटवाया गया। वहीं युवा एथलीट्स को नीरज चौपड़ा की उपलब्धियों और उसकी मेहनत के बारे में भी जानकारी दी गई।