Move to Jagran APP

दो ट्रैप में नाइजीरियन और महिला नशा तस्कर गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : शहर में अलग-अलग स्थानों पर गुप्त सूचना के आधार पर दो थाना पुलिस ने ट्रैप लगाकर एक नाइजीरियन और एक महिला नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 10 Oct 2018 06:26 PM (IST)Updated: Wed, 10 Oct 2018 06:26 PM (IST)
दो ट्रैप में नाइजीरियन और महिला नशा तस्कर गिरफ्तार
दो ट्रैप में नाइजीरियन और महिला नशा तस्कर गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : शहर में अलग-अलग स्थानों पर गुप्त सूचना के आधार पर दो थाना पुलिस ने ट्रैप लगाकर एक नाइजीरियन और एक महिला नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। सेक्टर-39 पुलिस ने पकड़े गए नाइजीरियन से11 ग्राम कोकिन और सेक्टर-11 थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार महिला से 600 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस की धारा के तहत केस दर्ज कर लिया है।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार सेक्टर-39 थाना पुलिस ने सूचना के आधार पर बुधवार सुबह सेक्टर-55-56 की विभाजित रोड से नाइजीरियन को गिरफ्तार किया। आरोपित की पहचान नाइजीरिया निवासी यूरो ब्रिस के रूप में हुई है। आरोपित के पास से 11 ग्राम कोकिन बरामद हुई। वहीं दूसरे मामले में सेक्टर-11 थाना पुलिस ने सेक्टर-25 स्थित मोरी गेट के पास कंचन नामक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपित महिला के पास से पुलिस ने 600 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। महिला को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है, जबकि नाइजीरियन का पुलिस रिमांड लिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.