बिना मास्क घूमते दो गिरफ्तार, एक नाके और दूसरा पार्क से काबू
आइटी पार्क थाना पुलिस ने शास्त्री नगर लाइट प्वाइंट के नाके पर एक युवक को बिना मास्क पहने जाते गिरफ्तार किया।
चंडीगढ़, जेएनएन। लॉकडाउन में सेक्टर-47 डी स्थित पार्क के समीप बिना मास्क घूमते एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित स्थानीय निवासी अर्पित के खिलाफ धारा 188 के तहत कानूनी कार्रवाई की गई। हालांकि, थाने से जमानत पर हिदायत देकर आरोपित को छोड़ा गया।
वहीं, आइटी पार्क थाना पुलिस ने शास्त्री नगर लाइट प्वाइंट के नाके पर एक युवक को बिना मास्क पहने जाते गिरफ्तार किया। आरोपित शास्त्री नगर में रहने वाले सुरज कुमार के खिलाफ धारा 188 के तहत कार्रवाई की गई। आरोपित ने पुलिस को बताया कि वह घर से थोड़ी ही दूर जा रहा था। इस वजह से मास्क नही पहन रखा था।
लॉकडाउन-3 तक 22057 लोग और 13320 गाड़ियां राउंडअप
कोरोना महामारी के समय स्मार्ट सिटी में पढ़े-लिखों लोगों की इंसानियत के पीछे गैरजिम्मेदारी की पोल कर्फ्यू से लॉकडाउन-3 तक होने वाली पुलिस कार्रवाई ने खोल दी। 24 मार्च से कर्फ्यू के साथ 17 मार्च तक अनिवार्य
होने के बावजूद बिना मास्क बाहर मिलने पर 227 और सैर करने वाले 221 लोगों की गिरफ्तारी हुई हैं। इसमें बिजनेसमैन, पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के वकील सहित कई ऐसे लोग शामिल हैं। दोनों में पुलिस की ओर से कुल 273 केस दर्ज हुई हैं। वहीं, 22057 लोगों को राउंडअप कर 591 दर्ज केसों में 870 लोगों की गिरफ्तारी हुई हैं। ट्रैफिक पुलिस ने 13320 गाड़ियां राउंडअप कर 920 से ज्यादा गाड़ियां जब्त की हैं।
यह भी पढ़ें: अच्छी खबर... श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय ने बनाया कोरोना वायरस से बचाव का फार्मूला
यह भी पढ़ें: Video: यूपी की बेटी अंशू पंजाब में बनी एक दिन की हवलदार, श्रमिकों से की ऐसी भावुक अपील, दिखने लगा असर
यह भी पढ़ें: यहां है भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़ी हर वस्तु, समुद्र के नीचे डूबी द्वारिका नगरी के अवशेष भी मौजूद
यह भी पढ़ें: Garment Industry को PPE Kit व Mask की संजीवनी, हाथों हाथ बिक रहा माल, अब Export का इंतजार