Move to Jagran APP

चंडीगढ़ पुलिस कांस्टेबल को पीटने और पत्थर से हमला करने वाले दोनों युवक गिरफ्तार, आरोपितों पर दर्ज हैं कई मामले

चंडीगढ़ पुलिस कांस्टेबल पर हमला करने वाले दोनों आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों ने कांस्टेबल पर पत्थर भी बरसाए थे। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने वीडियो के आधार पर दोनों आरोपितों की पहचान की थी।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Tue, 11 May 2021 07:44 AM (IST)Updated: Tue, 11 May 2021 07:44 AM (IST)
चंडीगढ़ पुलिस कांस्टेबल को पीटने और पत्थर से हमला करने वाले दोनों युवक गिरफ्तार, आरोपितों पर दर्ज हैं कई मामले
चंडीगढ़ पुलिस कांस्टेबल पर पत्थर से हमला कर रहे आरोपितों का वीडियो वायरल हुआ था।

चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ में कोरोना को कंट्रोल करने के मकसद से वीकेंड कर्फ्यू लगाया गया है। इस दौरान लोगों को बेवजह घर से बाहर निकलने में पांबदी है। ऐसे में वीकेंड कर्फ्यू के दौरान रविवार को बेवजह बाहर घूमने वाले युवकों को दबोचने पहुंचे चंडीगढ़ पुलिस के कांस्टेबल पर ही आरोपितों ने हमला कर दिया। इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ था।

loksabha election banner

अब कांस्टेबल से मारपीट कर पत्थर मारने वाले दोनों आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपितों की पहचान सेक्टर-38 के रहने वाले आकाश उर्फ नोनी और सारंगपुर के रहने वाले अनित उर्फ अन्ना के तौर पर हुई है। दोनों आरोपितों को पुलिस आज जिला अदालत में पेश करेगी।

जानकारी के अनुसार पलसोरा चौकी में तैनात कांस्टेबल बाइक पर अकेले एरिया में पेट्रोलिंग कर रहा था। इसी बीच कुछ युवक बिना मास्क और शारीरिक दूरी के नियमों को अनदेखा कर पार्क में शोर शराबा कर रहे थे। जब कांस्टेबल उन्हें दबोचने पहुंचा तो आरोपित आकाश और अनित ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं आरोपितों ने मौके से भागते हुए कांस्टेबल पर पत्थरों से हमला किया। इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ था। वीडियो के आधार पर पहचान कर पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

दोनों आरोपितों के खिलाफ अपराधिक केस दर्ज

दोनों आरोपितों में अनित उर्फ अन्ना मर्डर केस में जमानत पर बाहर आया है, जबकि आकाश के खिलाफ स्नैचिंग की धारा के तहत केस दर्ज है। अनित के खिलाफ सारंगपुर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर गिरफ्तार किया था। अभी वह केस में अंडर ट्रायल चल रहा है। जेल से जमानत पाकर बाहर आया हुआ है। वहीं, आकाश के खिलाफ भी चंडीगढ़ पुलिस थाने में ही स्नैचिंग की धारा के तहत केस दर्ज है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.