Move to Jagran APP

चंडीगढ़ में एलांते मॉल के सामने कैब चालक पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपित गिरफ्तार

चंडीगढ़ में इंडस्ट्रियल एरिया फेज एक स्थित एलांते माल के बाहर एक कैब ड्राइवर पर हमला कर भागने वाले आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपितों को मोबाइल लोकेशन के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है।

By Vinay kumarEdited By: Published: Wed, 10 Feb 2021 12:25 PM (IST)Updated: Wed, 10 Feb 2021 12:25 PM (IST)
चंडीगढ़ में एलांते मॉल के सामने कैब चालक पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपित गिरफ्तार
चंडीगढ़ में कैब चालक पर हमला करने वाले आरोपितों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ में इंडस्ट्रियल एरिया फेज एक स्थित एलांते माल के बाहर एक कैब ड्राइवर पर धारदार हथियार से हमला कर भागने वाले दोनों आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान जीरकपुर स्थित बलटाना निवासी सुमित और रामदरबार निवासी गगनदीप के तौर पर हुई है। इस मामले में कैब चालक पंचकूला निवासी रोहित राणा ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने आरोपितों को मोबाइल लोकेशन के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है।

loksabha election banner

प्राप्त जानकारी के अनुसार दो अज्ञात बाइक सवार युवकों ने शनिवार को देर रात को चाकू से हमला किया। शिकायतकर्ता कैब ड्राइवर रोहित ने कहा वह सवारी को पिक करने के लिए एलांते माल के बाहर इंतजार कर रहा था। तभी दो बाइक सवार युवक आए और जब मैं ड्राइविंग सीट पर बैठा था, मुझ पर चाकू से हमला बोल दिया। शिकायतकर्ता रोहित ने बताया कि जब उसने आरोपितों काे पकड़ने की कोशिश की और लोगों को मदद के लिए आवाज लगाई। बाइक सवार वहां से भाग निकले।

कैब ड्राइवर के शरीर के कई हिस्सों में गहरे घाव हो गए थे। घायलवस्था में उसे एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मामले में इंडस्ट्रियल एरिया की थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार घायल कैब ड्राइवर रोहित पंचकूला में अपनी मां निर्मला के साथ रहता है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.