Move to Jagran APP

किसानाें के दिल्‍ली कूच से यातायात व्‍यवस्‍था ठप, भटकने को मजबूर हुए यात्री, बच्‍चों संग पैदल यात्रा

पंजाब में किसानों के दिल्‍ली कूच के कारण यातायात व्‍यवस्‍था पूरी तरह ठप हो गई है। इससे यात्रियों और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शंभू बार्डर सहित अन्‍य अई सीमाओं पर यात्री बच्‍चों संग कई-कई किलाेमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Fri, 27 Nov 2020 02:30 PM (IST)Updated: Fri, 27 Nov 2020 02:33 PM (IST)
किसानाें के दिल्‍ली कूच से यातायात व्‍यवस्‍था ठप, भटकने को मजबूर हुए यात्री, बच्‍चों संग पैदल यात्रा
पंजाब के शंभू बार्डर पर बच्‍चों के ससथ पैदल जाते यात्री।

चंडीगढ़, जेएनएन। किसानाें के दिल्‍ली कूच से पंजाब और हरियाणा में यातायात व्‍यवस्‍था बुरी तर‍ह प्रभावित है। इससे यात्रियों और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रा पर निकले लोग रास्‍ते में बुरी तरह फंस गए हैं। वाहन नहीं चलने से लोग बच्‍चों के साथ पैदल जाने को मजबूर हैं। निजी वाहनों से भी जरूरी काम से जाने वाले लोग भी जगह-जगह फंसे हुए हैं। शा‍दियों में जा रहे लोग भी आगे नहीं जा पा रहे हैं। मरीजों को भी इससे बेहद परेशानी हो रही है।

loksabha election banner

पंजाब में विभिन्‍न प्रमुख मार्ग किसानों के दिल्‍ली कूच की वजह से जाम हैं या आम लोगों की आवाजाही के लिए बंद हैं। सबसे अधिक दिक्‍कत ट्रेन पकड़ने जाने वाले लोगों को हो रही है। पटियाला के शंभू बार्डर पर किसानोें के कूच के कारण आम लाेगों की आवाजाही नहीं हो पा रही है। सार्वजनिक यात्री वाहन भी नहीं चल रहे हैं। ऐसे लोगों को भारी दिक्‍कत हो रही है जिनको अंबाला से ट्रेन पकड़नी है।

शंभू बार्डर के सील रहने के कारण पंजाब की ओर से हरियाणा सीमा में पैदल जाते यात्री।

लुधियाना से अंबाला जाने के लिए निकले माेनू परिवार समेत निकले। शंभू बॉर्डर सील होने के कारण वह और उनका परिवार फंस गया।  उन्हें पैदल ही बॉर्डर क्रॉस करना पड़ा। इसमें भी काफी दिक्‍कत हुई। ऐसी ही स्थिति का सामना फगवाड़ा से चले आतिश को भी करना पड़ा। वह उत्‍तर प्रदेश के मुरादाबाद के लिए निकले हैं लेकिन उन्हें बॉर्डर सील होने के कारण यहां से हरियाणा में प्रवेश के लिए पैदल ही जाना पड़ रहा है। इसके लिए उन्हें करीब सात किलोमीटर का सफर पैदल करना होगा। शंभू बार्डर पर सील के कारण कई लोगों काे पुल के नीचे से नदी पार करने जाना पड़ रहा है।

सड़कें जाम होने के कारण शंभू बार्डर के पास ऐसे घग्‍गर नदी पार करके निकले लोग।

ऐसी ही हालत का सामना काफी संख्‍या में लोगों को हो रही है। इसी तरह की स्थिति पंजाब-हरियाणा बार्डर पर अन्‍य जगहों पर भी है। सिरसा के पास डबवाली बार्डर और बठिंडा जिले के डूमवाली बार्डर पर आम लोगों के लिए यात्रा करना मुश्किल हो गया है।

दूसरी ओर, हरियाणा से पंजाब में प्रवेश कर रहे यात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए पंजाब रोडवेज ने अपनी विभिन्न डिपो की बसों को यहां शंभू बॉर्डर पर खड़ा किया है। ये बस सेवाएं लुधियाना, जालंधर और अमृतसर तक मुहैया करवाई जा रही है। यात्रियों की संख्या ज्यादा नहीं है इसलिए बसें भी यहां से सीमित संख्या में ही चलाई जा रही है ।

यह भी पढ़ें: किसानों के आंदोलन पर भिड़े हरियाणा व पंजाब के सीएम, कैप्टन अमरिंदर व मनोहर का वार-पलटवार

यह भी पढ़ें:  आज भी हरियाणा में सफर करना होगा मुश्किल, जानें लें सही रूट, पुलिस ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

यह भी पढ़ें: हरियाणा के शहरी सेक्टरों के लोगों को बड़ी राहत, आवासीय प्‍लॉटों के बढ़ा सकेंगे फ्लोर एरिया रेशो

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.