केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ ट्रेड यूनियन ने किया रोष प्रदर्शन
कमलजीत ने बताया कि शुक्रवार को पूरे देश की ट्रेड यूनियनें केंद्र सरकार के विरोध में सड़कों पर उतरी है। कोई भी मजदूर आज काम नहीं कर रहा है।
चंडीगढ़, जेएनएन। केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ शुक्रवार को शहर की विभिन्न ट्रेड यूनियन ने प्लाजा सेक्टर-17 ने आल इंडिया ट्रेेड यूनियन के आह्वान पर रोष प्रदर्शन किया। जानकारी देते हुए यूनियन के प्रधान कमलजीत सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार की तरफ से मजदूरों के लिए जो नियम बनाए जा रहे है, वह आम जनता के बस से बाहर है। दिन में बारह घंटे मजदूरी करना संभव नहीं है।
कमलजीत ने कहा कि केंद्र सरकार देशभक्ति का ढोंग कर रही है। जवानों की सुरक्षा के लिए कुछ नहीं हो रहा। जो भी कार्य हो रहे है उससे सीधे तौर पर पूंजीपतियों को लाभ मिल रहा है, जोकि गलत है। उन्होंने कहा कि यदि केंद्र सरकार मजदूरों के साथ-साथ देश की सुरक्षा के तैनात जवानों के लिए कोई कारगर कदम नहीं उठाते हुए संघर्ष तेज किया जाएगा।
कमलजीत ने बताया कि शुक्रवार को पूरे देश की ट्रेड यूनियनें केंद्र सरकार के विरोध में सड़कों पर उतरी है। कोई भी मजदूर आज काम नहीं कर रहा है।उन्होंने कहा कि कोरोना काल के दौरान सरकार को लोगों को मदद के लिए अहम कदम उठाने चाहिए, लेकिन एेसा करने के बजाए किसान व मजदूर विरोधी फैसले लेकर और नीतियां बनाकर मजदूरों पर बोझ डाल कर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार के मजदूर विरोधी फैसलों की कभी भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें