Move to Jagran APP

सांसद किरन खेर के खिलाफ बड़े भाजपा नेता ने खोला मोर्चा, सलारिया को बनाया मोहरा

सांसद किरण खेर के राजनीतिक सलाहकार सहदेव सलारिया की जन्मदिन पार्टी में गोलीकांड के बाद भाजपा अध्यक्ष टंडन ने उनके खिलाफ लामबंदी शुरू कर दी है।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Wed, 21 Nov 2018 01:28 PM (IST)Updated: Wed, 21 Nov 2018 01:28 PM (IST)
सांसद किरन खेर के खिलाफ बड़े भाजपा नेता ने खोला मोर्चा, सलारिया को बनाया मोहरा
सांसद किरन खेर के खिलाफ बड़े भाजपा नेता ने खोला मोर्चा, सलारिया को बनाया मोहरा

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़।  सांसद किरण खेर के राजनीतिक सलाहकार सहदेव सलारिया की जन्मदिन पार्टी में हुए गोलीकांड से भाजपा की पूरे शहर में किरकिरी हो रही है। दूसरी ओर भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन को भी सांसद किरण खेर के खिलाफ मुद्दा मिल गया है। टंडन गुट सलारिया को मोहरा बनाकर हाईकमान के समक्ष खेर की लामबंदी का प्रयास कर रहा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि टंडन अगले लोकसभा चुनाव में सांसद किरण खेर की टिकट कटवाकर खुद अपने लिए टिकट चाहते हैं। अब सारा मामला सगठन मंत्री दिनेश कुमार के समक्ष पहुंच गया है। इस प्रकरण से सांसद किरण खेर और भाजपा अध्यक्ष टंडन की गुटबाजी खुलकर सामने आ गई है।

loksabha election banner

सलारिया को कार्यक्रम से दूर रखने की दी जा रही है सलाह

इस जन्मदिन पार्टी में मेयर देवेश मोदगिल भी शामिल हुए थे। इसलिए टंडन गुट इस बहाने मेयर को भी टारगेट बना रहा है। मेयर देवेश मोदगिल के साथ भी टंडन गुट के पार्षदों का छत्तीस का आकड़ा हैं। वहीं, गोलीकांड के बाद कई नेता सांसद खेर को सलाह दे रहे हैं कि वे सलारिया को अपने राजनीतिक कार्यक्रमों से थोड़े दिन दूर रखें।
 

कांग्रेस ने भी खोला मोर्चा, करेगी प्रदर्शन
इस बीच कांग्रेस को भी भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोलने का बहाना मिल गया है। कांग्रेस ने वीरवार को प्रदर्शन करने की घोषणा की है। कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा का कहना है कि भाजपा पुलिस पर इस मामले को रफा-दफा करने का दबाव बना रही है। उनका कहना है कि कितनी हैरानी की बात है कि आपराधिक छवि के लोग भी भाजपा नेता की पार्टी में थे। इससे अनुशासन का दावा करने वाली भाजपा का अंदाजा लगाया जा सकता है।
 

आयोजनकर्ता को  भी मामले मे किया जाए शामिल

कांग्रेस के सोशल मीडिया चेयरमैन यादविंदर मेहता का कहना है कि पुलिस को पार्टी आयोजनकर्ता को भी दर्ज मामले में शामिल करवाना चाहिए। उनका कहना है कि कितनी हैरानी की बात है कि गोली चल गई और भाजपा के सीनियर नेता पुलिस को जानकारी देने की बजाय मौके से फरार हो गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.