हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ नौकरी के नाम पर 36 लाख की ठगी के आरोपित बेअंत ने दायर की जमानत याचिका
पंजाब के रहने वाले बेअंत सिंह पर नौ लोगों से नौकरी के नाम पर रुपये ठगने का आरोप है। पटियाला के मुदित गुप्ता ने पुलिस को शिकायत दी थी। इसमें उसने बताया था कि उसने बेअंत को नौकरी लगवाने के लिए दो लाख रुपये दिए थे।
चंडीगढ़, जेएनएन। नौकरी लगवाने के नाम पर हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ के नौ लोगों से 36 लाख रुपये की ठगी करने के अारोपित बेअंत सिंह ने जिला अदालत में जमानत याचिका दायर की है। बेअंत पंजाब के फतेहगढ़ साहिब का रहना वाला है। अपनी याचिका में उसने दलील दी कि उसे इस मामले में फंसाया गया है। कोरोना महामारी के चलते उसे जेल में संक्रमित होने का खतरा है। इसलिए उसे जमानत दी जाए। इस दौरान वह किसी तरह के सुबुतों आैर गवाहों से छेड़छाड़ नहीं करेगा। वहीं अदालत ने अब याचिका पर जवाब दायर करने के लिए पुलिस को 25 सितंबर के लिए नोटिस जारी कर दिया है।
पंजाब के पटियाला निवासी मुदित गुप्ता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि उसकी बेअंत सिंह से जान-पहचान फेसबुक पर हुई थी। बेअंत ने फेसबुक पर एक पोस्ट अपडेट की हुई थी जिसमें वह नौकरी लगवाने की बात कर रहा था। वर्ष 2017 में जब बेअंत से फोन पर बात की तो उसने बताया कि रेलवे ग्रेड बी के लिए सात लाख, ग्रेड सी के लिए पांच और ग्रेड डी नौकरी के लिए दो लाख रुपये लगेंगे। इस पर नौकरी लगवाने के लिए मुदित ने सेक्टर-17 में बेअंत को दो लाख रुपये दे दिए। इसके बाद आरोपित उन्हें नौकरी लगवाने के नाम पर सिर्फ टालता रहा। इसी दौरान मुदित को पता चला कि उसकी तरह बेअंत ने आठ अौर लोगों से पैसे लिए हुए हैं। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर बेअंत को गिरफ्तार कर लिया था।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें