अवैध फडिय़ां हटाने पर हंगामा, कांस्टेबल से मारपीट कर मोबाइल छीनने वाली महिलाएं गिरफ्तार Chandigarh News
सेक्टर-22 शास्त्री मार्केट में अवैध फडिय़ां हटाने पर कांस्टेबल से मारपीट कर मोबाइल छीनने वाली तीन महिलाओं को सेक्टर-17 थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
चंडीगढ़, जेएनएन। सेक्टर-22 शास्त्री मार्केट में अवैध फडिय़ां हटाने पर कांस्टेबल से मारपीट कर मोबाइल छीनने वाली तीन महिलाओं को सेक्टर-17 थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपित महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने कांस्टेबल की शिकायत पर मारपीट, सरकारी ड्यूटी में बाधा और मोबाइल स्नैच की धारा के तहत कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने तीनों को न्यायिक हिरासत भेज दिया। वहीं, महिलाओं ने भी कांस्टेबल पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है।
शिकायतकर्ता हेड कांस्टेबल विजय कुमार की ड्यूटी सेक्टर-22 बीट बॉक्स में थी। रविवार को निगम कर्मी अवैध फडिय़ां लगाने वालों को हटा रहे थे। इस दौरान एक महिला की फड़ी कांस्टेबल द्वारा हटाने पर उक्त महिला हंगामा शुरू कर दिया। तीनों महिलाओं ने उसके हाथ से मोबाइल छीनकर धक्का दे दिया।
महिलाओं ने कांस्टेबल पर अभद्रता करने और कपड़े फाडऩे का भी आरोप लगाया है। इसे लेकर शास्त्री मार्केट के बैक साइड में काफी देर तक हंगामा चला था।