Move to Jagran APP

चंडीगढ़ अनलॉकडाउन प्रतियोगता में तीन व्यापारियों ने जीते इनाम, व्यापार मंडल ने किया सम्मानित

चंडीगढ़ व्यापार मंडल ने अनलॉकडाउन विषय पर एक प्रतियोगिता का आयोजन किया था जिसमें शहर के व्यापारियों से कुछ सवाल ऑनलाइन पूछे गए थे। इस प्रतियोगिता में 50 व्यापारियों ने सबसे पहले रिस्पांस दिया। लक्की ड्रा के जरिये तीन विजेता व्यापारियों को सम्मानित किया गया।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Wed, 16 Jun 2021 08:33 AM (IST)Updated: Wed, 16 Jun 2021 08:33 AM (IST)
चंडीगढ़ अनलॉकडाउन प्रतियोगता में तीन व्यापारियों ने जीते इनाम, व्यापार मंडल ने किया सम्मानित
प्रतियोगिता के विजेता व्यापारियों को सम्मानित करते व्यापार मंडल के सदस्य।

चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ व्यापार मंडल ने अनलॉकडाउन विषय पर एक प्रतियोगिता का आयोजन किया था, जिसमें शहर के व्यापारियों से कुछ सवाल ऑनलाइन पूछे गए थे। इस प्रतियोगिता में 50 व्यापारियों ने सबसे पहले रिस्पांस दिया। यह प्रतियोगता उस समय करवाई गई शहर में पाबंदियों के चलते गैर जरूरी वस्तुओं की दुकानें बंद थीं। उस समय कुछ सवाल व्यापार मंडल ने पूछे थे।

loksabha election banner

इस प्रतयोगिता का लक्की ड्रा निकाला गया है। ड्रा में तीन विजेताओं को चुना गया है। जिन्हें मंगलवार को व्यापार मंडल के अध्यक्ष चरणजीव सिंह और पूर्व अध्यक्ष दिवाकर सहूजा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया है। वहीं व्यापार मंडल ने नए सिरे से अपनी वेबसाइट बनाने की घोषणा की है। जिसमें सभी रिकार्डस अपडेट किए जाएंगे। तीन लक्की विजेताओं में सेक्टर-22 के गौरव जिंदल, सेक्टर-34 के हरदित सिंह और सेक्टर-17 के आशु वरमानी का नाम शामिल हैं।

व्यापार मंडल के अध्यक्ष चरणजीव सिंह का कहना है कि विजेताओं को दिए जाने वाले पुरस्कार का स्पांसर्स व्यापारी दपर्ण कपूर और अनील महाजन हैं। पुरस्कार व्यापार मंडल के अध्यक्ष चरणजीव सिंह और मुख्य प्रवक्ता दिवाकर सहूजा ने दिया है। चरणजीव सिंह का कहना है कि नए सिरे से वेबसाइट भी बनाई जा रही है। वेबसाइट और आइटी से जुड़ी सारी गतिविधियां का काम मुख्य प्रवक्ता एवं पूर्व अध्यक्ष दिवाकर सहूजा ही देखेंगे।

उद्योग व्यापार मंडल ने प्रशासक का जताया आभार

उद्योग व्यापार मंडल चंडीगढ़ ने दुकानें खोलने के समय में बढ़ोतरी कर शाम 7 बजे तक किए जाने पर प्रशासक वीपी सिंह बदनौर और चंडीगढ़ प्रशासन का आभार जताया है। उद्योग व्यापार मंडल के संयोजक कैलाश चंद जैन ने कहा कि यूवीएम ने  प्रशासन से दुकानों की टाइमिंग शाम 8 बजे तक करने की मांग की थी जिसको ध्यान में रखते हुए अब दुकानों को बंद करने का समय 7 बजे तक कर दिया है। अब बार व रेस्टोरेंट भी सुबह 10 बजे  से रात्रि 10 बजे तक 50 प्रतिशत कपैसिटी के साथ खुले रह सकेंगे। इस अवसर पर सह संयोजक वीरेंद्र गुलेरिया ने  कहा कि वे चंडीगढ़ के व्यापारियों की तरफ से विश्वास दिलाते  है  कि व्यापारी हर समय प्रशासन के साथ है तथा  कॅरोना  महामारी से निपटने में प्रशासन को पूरा सहयोग करेंगे व सभी व्यपारी कॅरोना  प्रोटोकॉल का पूरा पूरा पालन करेंगे ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.