Move to Jagran APP

अनुच्छेद 370 पर फैसले के बाद BJP के सदस्यता अभियान में आई तेजी, 50 हजार ने थामा दामन

इस समय कांग्रेस के कई नेता भी भाजपा के संपर्क में हैं। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद से कई छोटे कार्यकर्ताओं ने खुद ही भाजपा की सदस्यता आनलाइन ले ली है।

By Edited By: Published: Wed, 14 Aug 2019 05:42 PM (IST)Updated: Fri, 16 Aug 2019 01:03 PM (IST)
अनुच्छेद 370 पर फैसले के बाद BJP के सदस्यता अभियान में आई तेजी, 50 हजार ने थामा दामन
अनुच्छेद 370 पर फैसले के बाद BJP के सदस्यता अभियान में आई तेजी, 50 हजार ने थामा दामन

चंडीगढ़ [राजेश ढल्ल]। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में भाजपा के साथ सदस्य के तौर पर जुड़ने की होड़ मची है। चंडीगढ़ भाजपा ने इस बार 72 हजार से एक लाख लोगों को सदस्य बनाने का टारगेट लिया था। स्थानीय स्तर पर भाजपा अपना टारगेट पूरा कर चुकी है। स्थिति यह है कि टारगेट से ज्यादा चंडीगढ़ भाजपा के अब तक एक लाख 22 हजार से सदस्य बन चुके हैं। पार्टी के अनुसार मंगलवार तक 50 हजार 200 नए सदस्य बनाए गए हैं।

जम्मू- कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद सदस्यता अभियान में तेजी आई है। भाजपा हाईकमान ने सदस्यता अभियान अब 20 अगस्त तक बढ़ा दिया है। जबकि पहले 11 अगस्त को समाप्त करने का निर्णय लिया गया था लेकिन जम्मू कश्मीर से 370 अनुच्छेद हटाने का पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। पार्टी ने साल 2015 में हुई सदस्यता से 20 प्रतिशत बढ़ाने का टारगेट लिया था। लेकिन रिस्पांस अच्छा मिलने पर अब यह संभावना जताई जा रही है कि चंडीगढ़ भाजपा के 20 अगस्त तक एक लाख 40 हजार से ज्यादा सदस्य बन जाएंगे। साल 2015 में हुई सदस्यता को भी जोड़ा जा रहा है। पार्टी के अनुसार जिन्होंने साल 2015 में सदस्यता ली है वह फिर से सदस्य नहीं बन सकते हैं। छह जुलाई से राष्ट्रीय स्तर पर सदस्यता चल रही है।

कांग्रेस के कई नेता है भाजपा के संपर्क में
इस समय कांग्रेस के कई नेता भी भाजपा के संपर्क में हैं। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद से कई छोटे कार्यकर्ताओं ने खुद ही भाजपा की सदस्यता आनलाइन ले ली है। जबकि कई बड़े नेता इस समय भाजपा के संपर्क में हैं। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस का एक पार्षद भी भाजपा के संपर्क में है। पिछले दिनों कांग्रेस महासचिव गुरप्रीत हैपी भाजपा में शामिल हुए। खास बात यह है कि चंडीगढ़ भाजपा के वर्तमान अध्यक्ष संजय टंडन के कार्यकाल का यह अंतिम अभियान है, क्योंकि मेंबरशिप पूरी होने के बाद संगठनात्मक चुनाव की प्रकिया शुरू हो जाएगी। इसके बाद भाजपा के नए अध्यक्ष को भी चुना जाएगा। हाईकमान ने चुनाव करवाने के लिए प्रेम कौशिक को इलेक्शन अधिकारी भी नियुक्त कर दिया है। 20 अगस्त के बाद सदस्यों की छंटनी का काम शुरू होगा।

पंचकूला और मोहाली के लोगों ने भी ली थी सदस्यता
साल 2015 में हुए सदस्यता अभियान में चंडीगढ़ भाजपा के कुल 94 हजार सदस्य बने थे, लेकिन छंटनी और निरीक्षण के बाद संख्या कम होकर 72 हजार हो गई थी। इनमें कई पंचकूला और मोहाली के भी निवासी थै, जिन्होंने मिस्ड काल देकर सदस्यता ली थी। लेकिन उनकी सदस्यता चंडीगढ़ भाजपा में जोड़ दी गई थी। उन्हें बाद में चंडीगढ़ की सूची से निकाल दिया गया था।

20 अगस्त तक चलेगा अभियान
सदस्यता अभियान के संयोजक रामवीर भट्टी का कहना है कि छह जुलाई से शुरू हुए अभियान में अब तक 50 हजार से ज्यादा नए लोगों ने सदस्यता ली है। जबकि अभी अभियान 20 अगस्त तक चलेगा।

सदस्य बनाने का मतलब लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ना : टंडन
भाजपा के चंडीगढ़ अध्यक्ष संजय टंडन का कहना है कि मोदी सरकार से प्रभावित होकर पूरे देश में नए लोगों में सदस्य बनने की होड़ लगी हुई है। उनका कहना है कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटाने जैसा काम भाजपा सरकार में ही संभव है। सदस्य बनाने का मतलब लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ना है। यहां पर फोन करके ले सकते हैं सदस्यता संयोजक रामवीर भट्टी का कहना है कि छह जुलाई से शुरू होने वाले सदस्यता अभियान में लोगों को पार्टी का सदस्य बनाने हेतु एक टोल फ्री मेंबरशिप नंबर 8980808080 पर मिस्ड कॉल देकर और फोन नंबर 8980789807 पर एसएमएस के माध्यम से पार्टी की सदस्यता ले सकते हैं। इसके अलावा कार्यकर्ता व्यक्तिगत रूप में फार्म भरकर भी लोगों को सदस्यता ग्रहण करवा सकते हैं।
 

loksabha election banner

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.