Move to Jagran APP

कमाई में प्रशासन अव्वल पर काम का जिम्मा निगम के पास Chandigarh News

क्राफ्ड के चेयरमैन हितेश पुरी ने मेयर से कहा कि जब भी नगर निगम से संबंधित कोई समस्या रेजिडेंट्स लेकर जाते हैं एमसी यह कहकर पीछा छुड़ा लेता है कि उनके पास फंड नहीं है।

By Edited By: Published: Sun, 03 Nov 2019 05:45 PM (IST)Updated: Mon, 04 Nov 2019 03:01 AM (IST)
कमाई में प्रशासन अव्वल पर काम का जिम्मा निगम के पास Chandigarh  News
कमाई में प्रशासन अव्वल पर काम का जिम्मा निगम के पास Chandigarh News

चंडीगढ़, जेएनएन। क्राफ्ड (चंडीगढ़ रेजिडेंट्स एसोसिएशन्स वेलफेयर फेडरेशन) की मासिक बैठक में रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने एक के बाद एक समस्याएं गिनाते हुए नगर निगम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। सेक्टर-19 के कम्युनिटी सेंटर में आयोजित बैठक में मेयर राजेश कालिया ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। क्राफ्ड के चेयरमैन हितेश पुरी ने मेयर से कहा कि शहर में इस समय समस्याओं का अंबार लगा है। जब भी नगर निगम से संबंधित कोई समस्या रेजिडेंट्स लेकर जाते हैं एमसी यह कहकर पीछा छुड़ा लेता है कि उनके पास फंड नहीं है। जबकि फंड का इंतजाम करना प्रशासन और सरकार का काम है।

loksabha election banner

पुरी ने कहा कि प्रशासन के पास प्लान बजट में हमेशा ही फंड बच जाता है तो वापस केंद्र सरकार के पास चला जाता है। पुरी ने कहा कि प्रशासन को यह बजट नगर निगम को ट्रांसफर कर देना चाहिए। जनता से जुड़े अधिकतर काम नगर निगम ही करता है। जबकि कमाई वाले विभाग प्रशासन के पास हैं। उन्होंने मेयर से कहा कि इस समय शहर में समस्याओं का अंबार है। सड़कें टूटी हुई हैं। डोर टू डोर गारबेज कलेक्शन सिस्टम का बुरा हाल है। लोगों पर एक के बाद एक टैक्स और जुर्माने थोपे जा रहे हैं। जबकि इससे नगर निगम की कमाई नहीं बढ़ने वाली। सभी की समस्याएं सुनने के बाद मेयर ने कहा कि वह सभी रेजिडेंट्स की एक साथ अधिकारियों की नगर निगम में बैठक रखवाएंगे, ताकि हर रेजिडेंट्स अधिकारियों के समक्ष अपनी बात रख सके। यह भी कहा कि नगर निगम को समस्याओं पर पत्र लिखा जाता है, लेकिन समस्या का हल नहीं निकलता।

जल्द मिलूंगा गृहमंत्री से : मेयर

मेयर कालिया ने कहा कि वह नगर निगम के अतिरिक्त फंड लेने के लिए जल्द वित्त और गृह मंत्री को मिलने जा रहे हैं। बैठक में 83 रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में शहर की ट्रैफिक व्यवस्था और पार्किंग की समस्याओं पर चर्चा की गई। इसके अलावा लोगों ने शहर में बढ़ रही आपराधिक गतिविधियों पर भी मंथन किया। बैठक में वार्ड की पार्षद आशा जसवाल ने मुख्य अतिथि के तौर पर भाग लिया। मेयर राजेश कालिया को समस्याओं का एक प्रतिनिध मंडल भी सौंपा गया।

डॉग बाइट और स्ट्रीट वेंडर्स का मुद्दा उठाया

महासचिव रजत मल्होत्रा ने शहर में बढ़ रही डॉग बाइट की घटनाओं का मामला उठाया। उन्होंने बाजारों में बढ़ रहे स्ट्रीट वेंडर्स का भी मामला भी उठाया। मुख्य प्रवक्ता डॉ. अनिल गर्ग ने कहा कि धोबियों को मार्केट में जगह चिन्हित करके बिठाया जाए। उन्होंने कहा कि माह में एक दिन शहर के पर्यावरण को बचाने के लिए नो व्हीकल डे मनाया जाना चाहिए। मेजर डीपी सिंह ने शहर में मेट्रोपोलिटिन काउंसिल का गठन करने की मांग है, जो की ट्राईसिटी के कॉमन विकास करवाए। उन्होंने बताया कि तभी जाम और पार्किंग की दिक्कत दूर हो सकती है। वाइस चेयरमैन सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि पार्कों, राउंड अबाउट्स और सड़कों के किनारे पर भिखारी रहने लगे हैं। इन्हें तत्काल प्रभाव से हटाया जाना चाहिए। बैठक में फासवेक के महासचिव गोगिया हुए क्राफ्ड में शामिल फासवेक के महासचिव जेएस गोगिया रविवार को अपना सगठन छोड़कर क्राफ्ड में शामिल हो गए हैं। इनका क्राफ्ड के चेयरमैन हितेश पुरी ने गोगिया को पटका पहनाकर स्वागत किया। गोगिया ने इस मौके पर पर कहा कि फासवेक में लोकतांत्रिक तरीके से काम नहीं हो रहा है। इसलिए वह क्राफ्ड में शामिल हुए हैं।

मालूम हो कि क्राफ्ड भी फासवेक से टूटकर ही पिछले साल बनी थी। वहीं फासवेक के चेयरमैन बलजिंदर सिंह बिट्टू का कहना है कि गोगिया के जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता है। पिछली बैठक में कुछ सदस्य गोगिया के खिलाफ हो गए थे। इसलिए शायद वह चले गए। मेयर राजेश कालिया ने कहा कि फासवेक सिर्फ आलोचना करने के अलावा कुछ और नहीं रकती है। उन्होंने क्राफ्ड की तारीफ की। संगठनों को समाधान भी बताने चाहिए।

साइकिल से ही कल है अभियान से जुड़े क्राफ्ड के पदाधिकारी

दैनिक जागरण द्वारा पर्यावरण को बचाने के लिए चलाए गए साइकिल से ही है कल है.. अभियान से क्राफ्ड भी जुड़ गया है। सेक्टर-19 के कम्युनिटी सेंटर में पांच रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य साइकिल चलाकर ही पहुंचे। इसमें क्राफ्ड के चेयरमैन हितेश पुरी, डॉ. अनिश शर्मा, रजत मल्होत्रा, आरएल गोयल, सुशील मल्होत्रा, केएस गिल, योगराज शामिल है। मुख्य प्रवक्ता डॉ. अनिश शर्मा ने कहा कि जागरण द्वारा चलाए गए अभियान से प्रभावित होकर उन्होंने कई साल बाद साइकिल चलाई है। उन्होंने कहा कि हर रेजिडेंट्स को स्वास्थ्य रहने के लिए साइकिल चलानी चाहिए। उनका प्रयास रहेगा कि उनके सगठन से जुड़े सदस्य माह में एक बार जरूर साइकिल चलाएं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.