Move to Jagran APP

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपित को चंडीगढ़ पुलिस ने दबोचा, एक अन्य मामले में आरोपित भी गिरफ्तार

चंडीगढ़ पुलिस ने दो भगोड़े आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपित पर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का आरोपित है। वहीं दूसरे आरोपित को गाड़ी पर जाली नंबर लगाकर घूमने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया।

By Ankesh KumarEdited By: Published: Thu, 11 Feb 2021 05:33 PM (IST)Updated: Thu, 11 Feb 2021 05:33 PM (IST)
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपित को चंडीगढ़ पुलिस ने दबोचा, एक अन्य मामले में आरोपित भी गिरफ्तार
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपित को चंडीगढ़ पुलिस ने दबोचा।

चंडीगढ़, जेएनएन। मौलीजागरां थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के मामले में भगोड़ा सहित एक अन्य मामले में दो भगोड़ों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान मोहम्मद सलीम और मक्खन माजरा के रहने वाले 50 वर्षीय विद्यासागर के तौर पर हुई है।

loksabha election banner

आरोपित मोहम्मद सलीम के खिलाफ गाड़ी पर जाली नंबर लगाकर घूमने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वहीं, पुलिस ने दोनों आरोपितों को वीरवार को जिला अदालत में पेश किया। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

केस-1
मौलीजागरां पुलिस ने एक्साइज एक्ट के तहत की गई कार्रवाई के चलते मक्खन माजरा का रहने वाला आरोपित विद्यासागर कोर्ट में पेश नहीं हो रहा था। जिसके चलते कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया। वहीं बुधवार को पुलिस को सूचना मिली थी एक्साइज एक्ट के तहत किया गया मामला दर्ज कर आरोपित कोर्ट में पेश नहीं हो रहा। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जुलदान सिंह की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

केस-2
थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के मामले में आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित की पहचान 20 वर्षीय ऋतिक के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार 16 साल की नाबालिग लड़की से आरोपित पर दुष्कर्म करने का आरोप था। वहीं, थाना पुलिस को वीरवार सूचना मिली थी जिसके बाद नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने का आरोपित को एरिया से ही दबोच लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.