Move to Jagran APP

आर्थिक दृष्टि से भारत को विश्व गुरु बनाने में कपड़ा उद्योग निभा सकता है अहम भूमिकाः बदनौर Chandigarh News

गवर्नर ने चंडीगढ़ यूनिट द्वारा किए जा रहे कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि देशभर के व्यापारियों व उद्योगपतियों को एक छत के नीचे लाकर बहुत बड़ा कार्य किया है।

By Vikas KumarEdited By: Published: Sat, 16 Nov 2019 02:49 PM (IST)Updated: Sat, 16 Nov 2019 03:40 PM (IST)
आर्थिक दृष्टि से भारत को विश्व गुरु बनाने में कपड़ा उद्योग निभा सकता है अहम भूमिकाः बदनौर Chandigarh News

चंडीगढ़, जेएनएन। पंजाब के गवर्नर व चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने चंडीगढ़ के होटल ललित मे सर्व भारतीय कपड़ा उद्योग के 75वें प्लेटिनम जुबली कांफ्रेंस का उद्घाटन किया। उन्होंने आशीष बगरौडिया, टाई चंडीगढ़ के प्रधान एलके सिंह, कांफ्रेंस के चेयरमैन एसएन गर्ग, मुकेश त्यागी और टाई के सेक्रेटरी सतीश मरवाहा की उपस्थिति में दीप जलाकर समागम का आगाज किया। गवर्नर ने चंडीगढ़ यूनिट द्वारा किए जा रहे कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि देशभर के व्यापारियों व उद्योगपतियों को एक छत के नीचे लाकर बहुत बड़ा कार्य किया है। 

loksabha election banner

11 करोड़ लोगों को रोजगार दे रही कपड़ा एसोसिएशन

राज्यपाल ने कहा कि भारत इस समय आर्थिक दृष्टि से विश्व गुरु बनने के पथ पर है और कपड़ा उद्योग इसमें एक अहम भूमिका निभा सकता है क्योंकि कपड़ा एसोसिएशन इस समय भारत की सबसे बड़ी संस्था है जो भारत के करीब 11 करोड़ लोगों को रोजगार दे रही है। पंजाब इस समय भारत का करीब 65 फीदस कपड़े का निर्माण कर रहा है जबकि भारत का 95 फीसद ऊनी कपड़ा पंजाब में बन रहा है। कपड़ा उद्योग की खोज व डिजाइन के लिए मोहाली व अमृतसर में सेंटर बनाए गए हैं जो कि बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.