Move to Jagran APP

इलेक्ट्रिसिटी डिपार्टमेंट का कारपोरेशन बनाने के लिए आगे आईं चार कंपनियां, टेंडर जारी Chandigarh News

यूटी के इलेक्ट्रिसिटी डिपार्टमेंट को प्रशासक वीपी सिंह बदनौर कारपोरेशन बनाना चाहते हैं। उनकी मंजूरी के बाद प्रशासन ने टेंडर जारी कर रखा है।

By Vikas KumarEdited By: Published: Fri, 15 Nov 2019 01:22 PM (IST)Updated: Fri, 15 Nov 2019 01:22 PM (IST)
इलेक्ट्रिसिटी डिपार्टमेंट का कारपोरेशन बनाने के लिए आगे आईं चार कंपनियां, टेंडर जारी Chandigarh News
इलेक्ट्रिसिटी डिपार्टमेंट का कारपोरेशन बनाने के लिए आगे आईं चार कंपनियां, टेंडर जारी Chandigarh News

चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ के इलेक्ट्रिसिटी डिपार्टमेंट का कारपोरेशन बनाने के लिए यूटी प्रशासन ने टेंडर जारी कर रखा है। इस टेंडर में चार कंपनियों ने आवेदन किया है। अब इसमें जिस कंपनी ने सबसे कम रेट दिया होगा, उसे फाइनेंशियल बिड के बाद काम सौंप दिया जाएगा। डिपार्टमेंट को कारपोरेशन बनाने से पहले कंसलटेंट रखा जाना है। यही कंसलटेंट रखने के लिए ही प्रशासन ने टेंडर जारी किया है। अब इसकी टेक्निकल और फाइनेंशियल बिड खुलनी हैं। चार कंपनियों में से किसी एक का चयन होगा। कंसलटेंट ही इलेक्ट्रिसिटी डिपार्टमेंट को कारपोरेशन में तब्दील करने का खाका तैयार करेगा। कारपोरेशन में किसी क्या जिम्मेदारी होगी। इंप्लाइज को किस आधार पर शिफ्ट किया जाएगा। साथ ही कारपोरेशन को चलाने के लिए नियम को कायदे और अन्य सुझाव भी कंपनी देगी। इसके पीछे मंशा यह है कि निगम स्तर से होने वाले कार्य और बेहतर तरीके से हों।

loksabha election banner

प्रशासक चाहते हैं कारपोरेशन बनाना

यूटी के इलेक्ट्रिसिटी डिपार्टमेंट को प्रशासक वीपी सिंह बदनौर कारपोरेशन बनाना चाहते हैं। उनकी मंजूरी के बाद प्रशासन ने टेंडर जारी कर रखा है। हालांकि पहले इसका पूरी तरह से प्राइवेटाइजेशन करने की बात हो रही थी। लेकिन अब इसे निगम में बदला जाएगा। डिपार्टमेंट में करीब एक हजार इंप्लाइज और फील्ड स्टाफ काम करता है। इस पूरे स्टाफ को भी निगम में शिफ्ट किया जाएगा। हालांकि यूटी इलेक्ट्रिसिटी डिपार्टमेंट घाटे के बजाय मुनाफे में चल रहा है। पिछले वित्त वर्ष में डिपार्टमेंट को 200 करोड़ रुपये का फायदा हुआ है। इसको देखते हुए इंप्लाइज इसको कारपोरेशन बनाने का विरोध कर रहे हैं।

हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.