Move to Jagran APP

चंडीगढ़ में गिरने लगा तापमान, बढ़ा पॉल्यूशन; हरियाणा और पंजाब के शहरों की हवा ज्यादा जहरीली

शहर में जैसे जैसै तापमान में गिरवाट आ रही है वैसे वैसे प्रदूषण का स्तर भी बढ़ता जा रहा है। वहीं बात करें पंजाब और हरियाणा के शहरों की तो वहां की हवा चंडीगढ़ के मुकाबले ज्यादा जहरीली होती जा रही है।

By Ankesh KumarEdited By: Published: Sun, 10 Jan 2021 01:02 PM (IST)Updated: Sun, 10 Jan 2021 01:02 PM (IST)
चंडीगढ़ में गिरने लगा तापमान, बढ़ा पॉल्यूशन; हरियाणा और पंजाब के शहरों की हवा ज्यादा जहरीली
चंडीगढ़ में टेंपरेटर गिरने से एयर पॉल्यूशन बढ़ने लगा है।

चंडीगढ़, जेएनएन। जैसे-जैसे पारा गिर रहा है हवा फिर जहरीली होती जा रही है। तापमान कम होने से वातावरण लगातार बिगड़ रहा है। चंडीगढ़ में प्रदूषण का एयर क्वालिटी इंडेक्स एक बार फिर 100 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर तक पहुंच रहा है।

loksabha election banner

रविवार को चंडीगढ़ का एक्यूआइ 94 दर्ज किया गया। शाम तक यह और बढ़ सकता है। हालांकि पंचकूला की हालत चंडीगढ़ से ज्यादा खराब है। पंचकूला का एक्यूआइ 127 दर्ज किया गया। साथ लगते अंबाला में एक्यूआइ 116 दर्ज किया गया। बरसात के बाद हालत काफी बेहतर हो गए थे। इससे एक्यूआइ काफी कम हो गया था। लेकिन अब तापमान जैसे जैसे गिर रहा है। यह फिर तेजी से बढ़ रहा है।

एक्यूआइ के बढ़ने की मुख्य वजह वाहनों से निकलने वाला धुआं और टायर से उठने वाली धूल है। चंडीगढ़ की हवा पड़ोसी शहरों से पहुंच रही हवा से भी खराब हुई है। दिल्ली एनसीआर में तो एक्यूआइ अब भी 300 के आस-पास है। हरियाणा के करनाल, कुरुक्षेत्र, पंचकूला और अंबाला जैसे शहरों का हाल भी बुरा है। इसी तरह से मोहाली, पटियाला, लुधियाना, जालंधर जैसे शहरों में भी प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। जो खतरे की बात है। हवा की गुणवत्ता खराब होने से सांस संबंधी बीमारियों से ग्रस्त लोगों को कुछ परेशानी हो सकती है। हालांकि चंडीगढ़ में अभी भी ऐसे हालात नहीं बने हैं। जैसे दूसरे शहरों में हैं। खासकर दिल्ली एनसीआर एरिया अभी भी सबसे प्रदूषित है। यहां एक्यूआई 300 तक पहुंच रहा है। जो बेहद खराब स्थिति को दर्शाता है।

एयर क्वालिटी इंडेक्स सूचकांक

0-50           अच्छा

51-100       संतोषजनक

101-200     थोड़ा प्रदूषित

201-300     खराब

301-400     बहुत खराब

401- 500    भीषण – खतरनाक

प्रमुख शहरों में प्रदूषण का स्तर

चंडीगढ़        93

पंचकूला       127

जालंधर         81

लुधियाना       46

पटियाला       110

अंबाला         116

नई दिल्ली     263

गाजियाबाद   297

करनाल        139

कुरुक्षेत्र         229

नोएडा          328

फरीदाबाद    428


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.