Move to Jagran APP

National Roller Skating Championshipsः रोलर हॉकी मुकाबले में हारा चंडीगढ़, तेलंगाना ने 8-0 से हराया

चंडीगढ़ के सेक्टर-10 स्थित स्केटिंग रिंक में आयोजित नेशनल रोलर हॉकी चैंपियनशिप में चंडीगढ़ को हार का सामना करना पड़ा है। लड़कों के रोलर हॉकी मुकाबले में तेलंगाना ने चंडीगढ़ को 8-0 से हराकर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया।

By Ankesh KumarEdited By: Published: Sun, 04 Apr 2021 09:45 AM (IST)Updated: Sun, 04 Apr 2021 09:45 AM (IST)
National Roller Skating Championshipsः रोलर हॉकी मुकाबले में हारा चंडीगढ़, तेलंगाना ने 8-0 से हराया
मुकाबले के दौरान आपस में भीड़ते दोनों टीमों के खिलाड़ी।

चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ के सेक्टर-10 स्थित स्केटिंग रिंक में आयोजित नेशनल रोलर हॉकी चैंपियनशिप में चंडीगढ़ को हार का सामना करना पड़ा है। लड़कों के रोलर हॉकी मुकाबले में तेलंगाना ने चंडीगढ़ को 8-0 से हराकर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया। इसी कैटेगरी के अन्य मुकाबलों में हरियाणा ने तमिलनाडु को 5-4 से और तेलंगाना ने हरियाणा को 4-3 से हराया। लड़कियों के मुकाबले में पंजाब ने कर्नाटक को 3-0 से, कर्नाटक ने तमिलनाडु को 1-0 से  और पंजाब ने चंडीगढ़ को 3-0 से हराया।

loksabha election banner

वहीं 1000 मीटर रिंक रेस में लड़कों के 5-7 साल आयुवर्ग के मुकाबले में सईश (महाराष्ट्र) ने पहला स्थान, अयान अली एमआई (तमिलनाडु) ने दूसरा स्थान और सक्थिवेल प्रदीप (आंध्र प्रदेश) ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं लड़कियों के इसी आयुवर्ग में भावना सिंह (उत्तर प्रदेश) ने पहला स्थान  ज्ञान गिरीश एलआर (कर्नाटक) ने दूसरा स्थान और  एस सुरेशीबा (तमिलनाडु) ने तीसरा स्थान हासिल किया है।

वहीं लड़कों के 7-9 आयुवर्ग के मुकाबले में एस ऋतिक रोशन (तमिलनाडु) ने पहला स्थान हासिल किया। आर्या गुदुर (कर्नाटक) ने दूसरा स्थान और कियान थूदम (महाराष्ट्र)ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी आयुवर्ग में लड़कियों के मुकाबले में एंड्रिया वेलिंगटन (तमिलनाडु) ने पहला, मिहिका प्रिंस अगाशे (महाराष्ट्र) ने दूसरा और  हरिता जयसेलन (पुडुचेरी) ने तीसरा स्थान हासिल किया।

लड़कों के 9-11 आयुवर्ग में शवन ब्रिटो एस (तमिलनाडु) ने पहला स्थान, अर्श निखिल भाटिया (गुजरात)ने दूसरा स्थान और भावना संजयभाई गजेरा (गुजरात)ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी आयुवर्ग में लड़कियों के मुकाबले में मान्या हरनेजा (दिल्ली) ने पहला स्थान, खुशी चंद्रशेखर लखोटिया (महाराष्ट्र) ने दूसरा स्थान और  वर्षा एम (तमिलनाडु) ने तीसरा स्थान हासिल है।

यह भी पढ़ें:  मिलिए चंडीगढ़ के लंगर बाबा से, साईं की रसोई से भर रहे सिटी ब्‍यूटीफुल में लोगों का पेट

यह भी पढ़ें: यूपी के बाहुबली मुख्तार अंसारी की बुलेट प्रूफ एंबुलेंस पर नया खुलासा, जानें कहां तैयार की गई


चंडीगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.