Move to Jagran APP

रेलवे की नई समय सारिणी में तेजस भी शामिल

रेलवे की ओर से जारी की गई नई सारणी में चंडीगढ़ पहुंचने वाली कई ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 14 Aug 2018 01:54 PM (IST)Updated: Tue, 14 Aug 2018 01:54 PM (IST)
रेलवे की नई समय सारिणी में तेजस भी शामिल
रेलवे की नई समय सारिणी में तेजस भी शामिल

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : रेलवे की ओर से जारी की गई नई सारणी में चंडीगढ़ पहुंचने वाली कई ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। इस नई सारणी में दिल्ली से चंडीगढ़ आने वाली तेजस ट्रेन को भी शामिल किया गया है। दिक्कत यह है कि यह ट्रेन कब से चलेगी इसको लेकर अभी कुछ भी तय नहीं किया गया है। रेलवे की ओर से जारी ट्रेनों की सूची में दिल्ली से चंडीगढ़ आने वाली गाड़ी संख्या 22425 तेजस का समय पहले दोपहर 12:25 बजे चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचना था, लेकिन अब समय में परिवर्तन करते हुए विभाग की ओर से तेजस ट्रेन चंडीगढ़ अब दोपहर के 12.40 मिनट पर पहुंचेगी। इसके साथ ही कुछ ट्रेनों के निर्धारित समय में भी बदलाव किया है।

loksabha election banner

कालका व चंडीगढ़ पहुंचने वाली ट्रेनों का समय इस प्रकार से

गाड़ी संख्या- ट्रेन का नाम -पहले का समय - नया टाइम टेबल

14614 - फिरोजपुर-चंडीगढ़ - 11:45 बजे- 12:30 बजे

12311 - कालका मेल - 4:20 बजे - 4:40 बजे

14217- प्रयाग-चंडीगढ़ - 9:25 बजे -9:35 बजे

12242 - सुपरफास्ट ट्रेन- 9:15 बजे - 9:20 बजे

22355 - पाटलीपुत्र-चंडीगढ़ 5.30 बजे शाम -5:35 बजे

12449 -गोवा-चंडीगढ़ 11:45 बजे 11:15 बजे

14504 - कटरा-कालका - 7:30बजे - 7.35 बजे

15903 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ - 1:30 बजे- 1.15 बजे

12527 - रामनगर-चंडीगढ़ - 1.30 दोपहर बजे- 1.15 बजे

22455 - साईनगर-कालका - 12:30 बजे दोपहर - 2:20 बजे

19717 - जयपुर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 4:55बजे शाम 4:45 बजे शाम

14888 - चंडीगढ़ एक्सप्रेस 5:55 बजे शाम 5:50 बजे शाम

12231 लखनऊ-चंडीगढ़ 10:10 बजे 10:05 बजे

54303 दिल्ली-कालका 11:50 बजे रात - 11:15 बजे रात

54531 अंबाला-कालका 8:20 बजे रात - 8:10 बजे रात


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.