रेगुलर करने की मांग को लेकर टीचर्स ने BJP अध्यक्ष संजय टंडन को खून से लिखा पत्र Chandigarh News
चंडीगढ प्रशासन कांट्रेक्ट इंप्लाइज को पक्का करने की कोई नीति नहीं बना रहा है और न ही पंजाब की 18.3.11 की पॉलिसी को अपना रहा है।
चंडीगढ़, जेएनएन। लंबे समय से कांट्रेक्ट पर काम कर रहे टीचराें ने मंगलवार को रेगुलर करने की मांग को लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन को खून से पत्र लिखा। पत्र में उन्होंने आरोप लगाया कि कांट्रेक्ट कर्मचारियों को पक्का करने के लिए एमसी व चंडीगढ प्रशासन भेदभाव कर रहा है।
चंडीगढ प्रशासन कांट्रेक्ट इंप्लाइज को पक्का करने की कोई नीति नहीं बना रहा है और न ही पंजाब की 18.3.11 की पॉलिसी को अपना रहा है। प्रशासन व एमसी पंजाब की 2011 की कांट्रेक्ट इंप्लाइज को पक्का करने की इस पॉलिसी को सांसद, गवर्नर व केंद्र से छिपा भी रहा है।
इससे पहले पर्सोनल सेक्रेटरी ने भी कच्चे कर्मचारियों के लिए पंजाब की पॉलिसी अपनाने के संदर्भ में जवाब देते हुए सांसद को लिखा था कि पंजाब का 2016 एक्ट अभी कोर्ट में विवादित है और जैसे ही इसमें कोई संशोधन होगा तो चंडीगढ़ प्रशासन से उसे अपना लेगा। वहीं संजय टंडन ने एसोसिएशन को चंडीगढ प्रशासन, गवर्नर व केंद्र के समक्ष यह मामला उठाने का आश्वासन दिया है।