एनुअल प्राइस डिस्ट्रीब्यूशन फंक्शन में दिखी प्रतिभा कल के कलाकारों की
नृत्य संगीत और कला। तीनों ही एक मंच पर। मौका था गवर्नमेंट आर्ट कॉलेज-10 के एनुअल प्राइस डिस्ट्रीब्यूशन फंक्शन का जिसमें कॉलेज में पढ़ रहे युवा छात्रों के अलावा इसके पुराने एलुमनी
By Edited By: Published: Tue, 16 Apr 2019 08:45 PM (IST)Updated: Wed, 17 Apr 2019 02:58 PM (IST)
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। नृत्य, संगीत और कला। तीनों ही एक मंच पर। मौका था गवर्नमेंट आर्ट कॉलेज-10 के एनुअल प्राइस डिस्ट्रीब्यूशन फंक्शन का। जिसमें कॉलेज में पढ़ रहे युवा छात्रों के अलावा इसके पुराने एलुमनी भी पहुंचे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में होम सेक्रेटरी अरुण कुमार गुप्ता शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत स्टूडेंट्स द्वारा भजन गायन से हुई। इसके बाद पंजाबी लोक नृत्य की प्रस्तुति की गई। इसके बाद पंजाबी संगीत की भी प्रस्तुति का आयोजन हुआ।
कुलदीप सिंह को मिला सोभा सिंह मेमोरियल अवॉर्ड फंक्शन के दौरान कॉलेज के प्रतिभावान छात्रों को सम्मानित भी किया गया। इसमें कुलदीप सिंह को ऑलओवर बेस्ट परफॉर्मेस के लिए सोभा सिंह मेमोरियल अवार्ड से नवाजा गया। इसके अलावा सोहन कादरी अवॉर्ड से अंकुर को नवाजा गया। बीएफए में पढ़ रहे साहिल कपिल को सतीश गुजराल अवॉर्ड दिया गया। इसके अलावा बीएफए में ही पढ़ रहे प्रिंस को जगमोहन चोपड़ा अवॉर्ड दिया गया। अविनाश को एसएल प्रसार अवॉर्ड, तुलसी देवी को बलदेव रतन अवॉर्ड, मनदीप सिंह को धनराज भगत अवॉर्ड, गुरजीत सिंह को अमृता शेरगिल अवॉर्ड और पंकज शर्मा को एमएस रंधावा अवॉर्ड से नवाजा गया। इसके अलावा कॉलेज के स्पोर्ट्स से जुड़े स्टूडेंट्स को भी सम्मानित किया गया। इसमें साहिल सिंह मसंद को ब्वॉयज की कैटेगरी में बेस्ट एथलीट और गर्ल्स की कैटेगरी में जश्नदीप कौर को सम्मानित किया गया।
इसके अलावा इंटर यूनिवर्सिटी नेशनल यूथ फेस्टिवल में परमवीर सिंह और साहिल सिंह मसंद को सम्मानित किया गया। होम सेक्रेटरी अरुण कुमार गुप्ता ने सभी स्टूडेंट्स को सम्मानित करते हुए उन्हें भविष्य में आगे बढ़ने की शुभकामनाएं भी दी।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें